होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

बेटी के किडनैपर्स ने पीट-पीटकर की पिता की हत्या, पीछा करने पर बदमाशों ने मां को भी पीटा

06:48 PM Jul 03, 2023 IST | Sanjay Raiswal

दौसा। राजस्थान के दौसा में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की का किडनैप कर लिया। बदमाश लड़की को ले जाने लगे तो उसके माता-पिता को अपहरण का पता चल गया। इसके बाद लड़की के माता-पिता ने बाइक से बदमाशों का पीछा करने लगे। करीब 3 किमी दूर दोनों बदमाशों ने माता-पिता का रास्ता रोक कर पिटाई कर दी। बदमाश लड़की के पिता को तब तक पीटते रहे, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई हो। यह घटना दौसा जिले के लालसोट थाना इलाके के एक गांव में रविवार देर रात करीब 12 बजे की है।

घायल महिला ने बताई पूरी दास्तां…

पुलिस ने बताया कि लालसोट के राजकीय हॉस्पिटल में भर्ती लड़की की घायल मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात खेत में आवारा पशुओं के घुसने की सूचना मिली थी। महिला अपने पति के साथ बाइक से खेत गई थी। रात करीब 12 बजे खेत से लौटते समय एक दुकान के सामने से 2 युवकों को बाइक पर जाते देखा। उसी बाइक पर उनकी 16 साल की बेटी भी थी। बेटी को देखकर माता-पिता दोनों हैरान रह गए। बाइक सवार बदमाश उनकी बेटी को लेकर लालसोट जाने वाले रास्ते से होकर जा रहे थे। बेटी को किडनैन होता हुआ देख दोनों पति-पत्नी ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाशों का पीछा करते हुए वो करीब 3 किमी दूर इंदावा गांव पहुंच गए।

बदमाशों ने बाइक रोकर माता-पिता को पीटा...

लड़की की मां ने बताया कि एक बदमाश को वह जानती थी जिसका नाम दिलखुश था। दूसरे को वह नहीं जानती थी। पीछा करने के दौरान आरोपी दिलखुश और उसके साथी ने लड़की के माता-पिता की बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया। इसके बाद दोनों बदमाशों ने लड़की के पिता से जमकर मारपीट कर दी। बदमाश उसे तब तक मारते रहे जब तक लड़की के पिता की मौत नहीं हो गई। अपने पति को बचाने आई महिला तो बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की। मारपीट में वह भी घायल हो गई है।

पिता की मौत के बाद बेटी को छोड़ भागे…

महिला ने बताया कि गांव के दूसरे लोग भी पीछा करते हुए इंदावा गांव पहुंच गए। लोगों को देख आरोपी घबरा गए और बेटी को वहीं छोड़कर बाइक लेकर फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीण लहूलुहान हालत में लड़की के पिता को लालसोट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल महिला का इलाज चल रहा है। लड़की 9वीं क्लास में पढ़ती है।

सोमवार सुबह पीड़ित परिवार ने पुलिस में हत्या और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं बदमाशों की मारपीट में लड़की के पिता की मौत के बाद सोमवार सुबह गुस्साए परिजनों और गांव वालों ने सुबह 6 बजे लालसोट थाने पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। थाने के सामने नेशनल हाईवे-11-ए (लालसोट-दौसा मार्ग) को जाम कर दिया।

परिजनों और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक ट्रैफिक रोककर रखा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम लगाने वाले प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। करीब 1 घंटे तक पुलिस की समझाइश के बाद जाम खोला गया। दोपहर करीब 1 बजे परिजन शव का पोस्टमॉर्टम करवाने को तैयार हुए। लालसोट डीएसपी अरविंद गोयल ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले में तीन आरोपी इंदावा निवासी आरोपी रोशन मीणा, राजाराम मीणा, महेंद्र उर्फ छुट्टन मीणा को डिटेन किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Next Article