होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

सूर्य से निकला खतरनाक प्लाज्मा, बन गई 1 लाख किमी ऊंची ‘दीवार’ 

07:36 AM Apr 17, 2023 IST | Supriya Sarkaar

सूर्य पर हमेशा हलचल होती रहती है। सूर्य की सतह से अब एक विशालकाय प्लाज्मा निकला है, जो देखने में झरने जैसा लगता है। अंतरिक्ष की तस्वीरें खींचने वाले एस्ट्रोग्राफर एडुआर्डो शाबर्गर पोपेउ ने तस्वीरें खींची है। 9 मार्च को उन्होंने यह तस्वीर खींची, जिसमें सूर्य पर एक प्लाज्मा की दीवार दिखाई दे रही है। ये सतह से लगभग 1 लाख किमी ऊपर तक अंतरिक्ष में निकली। बाद में यह प्लाज्मा वापस सतह पर आ जाती है, जिसके कारण इसका नाम वॉटरफॉल यानी झरना दिया गया। वैज्ञानिकों के मुताबिक प्लाज्मा 36,000 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गिरा।

अंतरिक्ष की ओर निकलते हैं प्लाज्म

सूर्य के यह प्लाज्मा बेहद गर्म होते हैं जो सूर्य से उठ कर अंतरिक्ष की ओर बढ़ते हैं। जब यह सूर्य के ध्रुवों के पास होते हैं तो चुंबकीय क्षेत्र इतने मजबूत होते हैं कि अंतरिक्ष की ओर जाने की बजाय यह बहुत तेजी से सूर्य पर वापस आती है। ध्रुवों के करीब होने से नासा इसकी तुलना पृथ्वी के अरोरा से करते हैं। हालांकि रंगीन रोशनी की जगह सूर्य के ध्रुव अंडाकार प्लाज्मा की डांसिंग शीट से भरे हैं।

सौर चक्र अपने चरम पर 

हमारा सूर्य इस समय अपनी चरम गतिविधि पर है, ऐसा इसलिए है, क्योंकि सूर्य का चक्र चल रहा है। हाल के दिनों में यह बेहद एक्टिव दिखा है। लगभग हर दशक में सूर्य के चुंबकीय ध्रुव अपनी जगह बदलते हैं। इसके अलावा सूर्य पर होने वाले सनस्पॉट भी घटते बढ़ते हैं। प्रत्येक सौर चक्र की शुरुआत में सूर्य का चुंबकीय क्षेत्र अपेक्षाकृत शांत होता है और सनस्पॉट की संख्या कम होती है। जैसे-जैसे चक्र आगे बढ़ता है, चुंबकीय क्षेत्र जटिल होता जाता है।

(Also Read- मंगल पर मिले प्राचीन जीवन के निशान ! क्यूरियोसिटी रोवर ने भेजी तस्वीरें)

Next Article