होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

राजस्थान विधानसभा चुनाव को अभिशाप! लगातार तीसरी बार होंगे 199 सीटों पर ही चुनाव

प्रदेश में इस बार भी 25 नवंबर को 199 विधानसभा सीटों पर ही चुनाव होंगे।
08:04 AM Nov 16, 2023 IST | Anil Prajapat

Rajasthan Election 2023 : जयपुर। प्रदेश में इस बार भी 25 नवंबर को 199 विधानसभा सीटों पर ही चुनाव होंगे। श्रीगंगानगर की करणपुर सीट से विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कुन्नर का निधन हो गया। ऐसे में अब करणपुर में चुनाव सरकार निर्वाचित होने के बाद ही होंगे। बता दें, वर्ष 2006-07 में हुए विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन होने के बाद एक केवल वर्ष 2008 में ही चुनाव सभी 200 सीटों पर हुए।

इसके बाद वर्ष 2013 में चूरू सीट के बसपा प्रत्याशी जगदीश मेघवाल और वर्ष 2018 के चुनावों में रामगढ़ विस क्षेत्र के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का निधन हो गया था। खास बात है कि इन सीटों पर सरकार निर्वाचन के बाद सत्तारूढ़ पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। 

सरकार बनने के बाद हुए चुनाव 

चूरू विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2013 में बसपा के जगदीश मेघवाल, भाजपा के राजेन्द्र राठौड़ और कांग्रेस से मकबूल मंडेलिया ने नामाकंन भरा था। नामांकन भरने के बाद जगदीश मेघवाल का निधन हो गया था। इसी प्रकार 2018 में अलवर की रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बसपा के लक्ष्मण सिंह, कांग्रेस शफिया जुबेर और भाजपा से जगत सिंह नेनामांकन भरा था। 

इसके बाद लक्ष्मण सिंह का निधन हो गया। इन चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनी। फिर इस सीट पर बाद में हुए चुनावों में कांग्रेस की प्रत्याशी शफिया जुबेर ने भाजपा के जगत सिंह को 24 हजार से ज्यादा मतों से हराया था। कांग्रेस की जीत के बाद 101 सीटें हो गई।

तब जीते थे राजेंद्र राठौड़ 

साल 2013 में चूरू से बसपा प्रत्याशी रहे जगदीश मेघवाल की मौत हो गई थी। चुनावों में भाजपा की सरकार बनी। बाद में हुए चुनावों में राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस के मकबूल मंडेलिया को 24 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

ये खबर भी पढ़ें:-‘केंद्रीय गृह मंत्रालय में रचा गया लाल डायरी का षड्यंत्र’ CM गहलोत ने PM मोदी से पूछे ये सात सवाल

Next Article