होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Cruiser Accident : किश्तवाड़ में खाई में क्रूजर गिरने से दर्दनाक हादसा, 7 लोगों की मौत

11:52 AM May 24, 2023 IST | Jyoti sharma

Cruiser Accident: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक और दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर एक पॉवर प्रोजेक्ट के लिए 10 कर्मचारियों को लेकर जा रहा एक क्रूजर खाई में गिर गया। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने किश्तवाड़ के डीसी डॉ. देवांश यादव से डांगदुरु बांध स्थल पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के बारे में बात की है। जिसमें 7 लोगों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

दरअसल ये क्रूजर ढंगदुरू पॉवर प्रोजेक्ट के लिए 10 कर्मचारियों को लेकर ढंगदुरु डैम साइट के रास्ते जा रहे थे, तभी क्रूजर का नियंत्रण खोया और वह खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों ने जान गंवा दी।

किशतवाड़ में इससे पहले सेना का विमान ALH ध्रुव क्रैश हो गया था, जिसका मलबा चिनाब नदी में मिला था। इसमें एक जवान भी शहीद हो गया था। इस दुर्घटना से पहले हेलीकॉप्टर के पायलट और को पायलट ने एटीसी यानी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी की सूचना भी दी थी। जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी लैंडिंग के लिए कहा गया था। उन्होंने जब इमरजेंसी लैंडिंग की तभी मारुआ नदी के किनारे लैंड करवाने की कोशिश में बड़ा हादसा हो गया और हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इसके साथ ही तकनीशियन भी मौजूद था।

Next Article