For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Churu: सरदारशहर भाजपा में टिकटों पर गहमागहमी! पूर्व MLA पिंचा के इस्तीफे की पेशकश से अटकलों का बाजार गरम

06:33 PM Oct 05, 2023 IST | Sanjay Raiswal
churu  सरदारशहर भाजपा में टिकटों पर गहमागहमी  पूर्व mla पिंचा के इस्तीफे की पेशकश से अटकलों का बाजार गरम

कौशल शर्मा : चूरू। राजस्थान में विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले टिकटों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों में दावेदारों की जोर आजमाइश चल रही है। बीजेपी की पहली लिस्ट का हर किसी को इंतजार है इस बीच चूरू जिले की सुजानगढ़ तहसील के बाद अब सरदारशहर विधानसभा से भी बीजेपी खेमे में नाराजगी के सुर दिखाई पड़ रहे हैं।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक सरदारशहर में भाजपा समर्थकों में असंतोष नजर रहा है। मालूम हो कि हाल ही में सुजानगढ़ में पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, पूर्व विधायक बी एल भाटी, संभाग प्रभारी रवि आर्य सहित दर्जनों लोगों ने सामूहिक इस्तीफे दे दिए थे।

इसी कड़ी में अब सरदार शहर में भाजपा के प्रहलाद राय सराफ को टिकट मिलने की संभावनाओं के चलते पूर्व विधायक अशोक पिंचा के नेतृत्व में अनेक लोगों के साथ जयपुर जाकर सराफ को टिकिट नहीं देने की बात कही है।

पूर्व विधायक पिंचा देंगे इस्तीफा!

इसी बीच चर्चा यह भी है की पिंचा नें इस्तीफे की पेशकश भी की है, लेकिन मीडिया के सवाल पर अशोक पिंचा नें इस बात को घुमाकर पेश कर कहा कि हम पार्टी के नेतृत्व से बात करेंगे।

हमारे लिए गुड न्यूज : कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया

वहीं इसी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में टिकटों के लिए हाहाकार मचा है, ऐसे में कांग्रेस को इसका भरपूर फायदा मिलेगा, कांग्रेस के लिए यह अच्छा समाचार है।

.