For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जयपुर में महिला से दरिंदगी, सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर की हैवानियत, अकेला पाकर लूटी इज्जत

11:35 AM Feb 08, 2024 IST | Sanjay Raiswal
जयपुर में महिला से दरिंदगी  सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर की हैवानियत  अकेला पाकर लूटी इज्जत

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। सिरफिरे आशिक ने सहेली के जरिए मोबाइल नंबर लेकर उसे कॉल करने लगा। महिला के मना करने पर भी सिरफिरे आशिक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। पति की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement

पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी युवक उसे ब्लैकमेल और धमकी देकर उसका देहशोषण करता रहा। बार-बार देहशोषण से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ महेश नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि महेश नगर निवासी एक महिला (35) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति जयपुर में जॉब करता है। इसलिए वह परिवार और बच्चों के साथ किराए से रहती है। कॉलोनी में रहने वाला गौरव शर्मा घर से गुजरते हुए महिला को गंदी नजरों से देखता था। आरोप है कि गौरव ने महिला की सहेली के जरिए उसका मोबाइल नंबर लेकर उसे कॉल करने लगा। महिला के बार-बार मना करने पर भी आरोपी गौरव ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और परेशान करने लगा।

एक दिन महिला का पति जॉब के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में आरोपी गौरव शर्मा जबरदस्ती घर में घुस आया। घर में अकेला पाकर आरोपी गौरव शर्मा ने महिला से रेप किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी गौरव शर्मा ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी गौरव ने अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी से ब्लैकमेल उसका देहशोषण करता रहा। बार-बार देहशोषण से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी सिरफिरे आशिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.