होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

'सिंहासन खाली करो…कि नारी शक्ति आती है' BJP के 'थाली नाद' में सीपी जोशी ने भरी हुंकार

महिला विरोधी गहलोत सरकार के खिलाफ राजधानी जयपुर में बुधवार को नारी शक्ति ने हुंकार भरी।
03:48 PM Jul 05, 2023 IST | Anil Prajapat

BJP Mahila Morcha protests : जयपुर। महिला विरोधी गहलोत सरकार के खिलाफ राजधानी जयपुर में बुधवार को नारी शक्ति ने हुंकार भरी। एक ओर बीजेपी के महिला आक्रोश आंदोलन में नारी शक्ति की एकजुटता दिखाई दी। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी बीजेपी महिला मोर्चा के थाली नाद विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान नारी शक्ति को संबोधित करते हुए सीपी जोशी ने गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि खाली करो सिंहासन, क्योंकि नारी शक्ति आ रही है। साथ ही राजस्थान मर्दों का प्रदेश वाले बयान पर बिना नाम लिए मंत्री शांति धारीवाल को निशाने पर लिया।

बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में 'थाली नाद' सभा को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि आज नारी शक्ति का रौद्र रूप दिख रहा है। ऐसे में मैं कह सकता हूं कि सिंहासन खाली करो, नारी शक्ति आने वाली है। बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की सरकार को जगाने के लिए बड़ा आंदोलन खड़ा किया है, यह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो नरेंद्र मोदी की सरकार है, जो हर मोर्चे पर महिलाओं के साथ खड़ी हुई है। पीएम कहते है कि बेटियां हमारे लिए अभिषाप नहीं, अभिमान है। महिलाओं के लिए केंद्र सरकार ने अनेक योजनाएं शुरू की है। लेकिन, दूसरे तरफ वो सरकार है, जहां राजस्थान में एक नहीं अनेक दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई है।

मर्दों का प्रदेश वाले बयान पर धारीवाल पर साधा निशाना

उन्होंने कहा नारी शक्ति ने आज गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए विशाल आंदोलन किया है। लेकिन, बड़ी शर्म की बात है कि जब प्रदेश का मुखिया ही ये कहता हो कि दुष्कर्म में 65 प्रतिशत मामले फर्जी पाए जाते है। जब दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर प्रदेश के मुखिया का प्रिय मंत्री ये कहता हो कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। लेकिन, ऐसे मंत्री के लिए सीपी जोशी ने कहा कि अरे, मंत्रीजी राजस्थान ऐसे मर्दों का प्रदेश है, जिन्होंने नारी की रक्षा के लिए अपने सिर कलम करवा दिए। आप कौनसे मर्दों की बात कर रहे हो। ऐसी बात आप लोगों के मुंह से शोभा नहीं देती है।

खेत से लेकर सड़क तक बेटियां सुरक्षित नहीं

प्रदेश में बढ़ रहे दुष्कर्म के मामलों पर सीपी जोशी ने कहा कि मुझे दुख इस बात का होता है कि जब एक दिव्यांग महिला और बच्ची से दुष्कर्म होता है। एक मूकबधिर के साथ तो एक 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हो जाता है। एक पति के सामने उसकी पत्नी से रेप होता है और उसका वीडियो वायरल कर दिया जाता है। कोई बच्ची स्कूल जाती है तो उनके साथ दरिंदगी हो जाती है। रोटी मांगने वाली बहन, एंबुलेंस में जा रही महिला के साथ, आईसीयू वार्ड दुष्कर्म हो जाता है। आज हालात ये है कि खेत से लेकर सड़क तक बेटियां सुरक्षित नहीं है।

बीजेपी राज में दरिंदों को मिलेगी ऐसी सजा, रूंह कांप उठेगी

नारी शक्ति को संबोधित करते हुए सीपी जोशी ने कहा कि हमारे पास चार महीने संघर्ष के बचे है। चार महीने बाद प्रदेश में हमारी सरकार आने के बाद ऐसी घटनाओं पर विराम लगाया जाएगा। अगर कोई नारी शक्ति के खिलाफ तिरछी नजरों से भी देखेगा तो ऐसी सजा मिलेगी कि उसकी सात पीढ़ियों की रूह कांप जाएगी। राजस्थान में इस कदर महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए है कि नारी शक्ति को ऐसा आंदोलन करना पड़ रहा है। जब नारी अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर लेते है तो दुर्गा बन जाती है और काली का रूप भी धारण कर लेती है।

ये खबर भी पढ़ें:-जयपुर में BJP महिला मोर्चा का ‘थाली नाद’ …मुख्यमंत्री आवास घेरने निकली महिलाएं, रोकने पर पुलिस से भिड़ीं

Next Article