For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

लड़का और लड़की नहीं झेल पाए गर्मी का सितम, बीच सड़क पर लगे नहाने, वीडियो वायरल

गर्मी का सितम इतना बढ़ चुका है कि कोई भी सहन नहीं कर पा रहा है। हाल ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़का और एक लड़की स्कूटी पर सवार है और दोनों बीच सड़क नहाते नजर आ रहे हैं।
01:07 PM May 17, 2023 IST | BHUP SINGH
लड़का और लड़की नहीं झेल पाए गर्मी का सितम  बीच सड़क पर लगे नहाने  वीडियो वायरल

नई दिल्ली। गर्मी के सितम हर कोई परेशान है। सभी घर में AC और कूलर के सामने पड़े रहते हैं। अगर किसी काम से बाहर निकलना पड़े तो लोग गर्मी के सितम झेल नहीं पा रहे हैं। ऐसा एक वाकया हाल ही सामने आया है जिसमें एक लड़का और एक लड़की स्कूटी पर सवार दिख रहे हैं और गर्मी से बेहाल हो चुकी ये लड़का और लड़की सरेआम बीच सड़क पर ही नहाने लग जाती है ताकि गर्मी से कुछ राहत मिल जाए। इन युवाओं का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खब वायरल हो रहा है। यह वीडियो महाराष्ट्र के उल्हासनगर का बताया जा रहा है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-दुल्हन की अजीब शर्त के सामने झुका दूल्हा, बड़ी के साथ छोटी बहन से भी करनी पड़ी शादी

बीच सड़क यह नजारा देख दो हुए हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का और एक लड़की स्कूटी पर सवार है। अचानक वह बीच सड़क अपनी स्कूटी को रोकते हैं और बाल्टी से पानी निकालकर पहले लड़का अपने शरीर पर डालता है तो बाद लड़की पानी डालती नजर आ रही हैं। सड़क पर चल रहे लोग इस नजारे को देखकर हैरान हो जाते हैं।

बारी बारी से नहा रहा था कपल

यह वीडियो 25 सेकंड का है जिसमें बारी बारी से लड़का और लड़की नहाते नजर आ रहे हैं। लड़की बाल्टी से पानी निकालती है और लड़के ऊपर डाल देती है। दोनों बीच सड़क पर खूब एंजॉय कर रहे हैं। इस वीडियो को @ItsAamAadmi नाम के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। साथ वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,'क्या उल्हासनगर में मनोरंजन के नाम पर इस तरह की हरकत करने की अनुमति है? यह उल्हासनगर सेक्टर-17 के सिग्नल पर हुआ है। मैं ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं ताकि इन्हें देखकर कोई और सार्वजनिक जगह पर इस तरह की हरकत न करें।'

यह खबर भी पढ़ें:-Dog Saves A Boy : पालतू डॉगी ने दूसरे कुत्ते से बचाई मालिक के बेटे की जान, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो देख एक्शन में आई पुलिस

सोशल मीडिया पर यह वीडियो होने के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई है। ठाणे पुलिस ने ट्विटर यूजर को जवाब देते हुए लिखा है कि इस मामले की सूचना ट्रैफिक पुलिस को दे दी गई है। कपल पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

.