होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

बीते 6 महीने में आज सबसे ज्यादा दर्ज हुए Coronavirus Cases, बढ़ रहा है नए वैरिएंट का खतरा

01:45 PM Apr 06, 2023 IST | Prasidhi

देश में एक बार फिर कोरोना ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 5335 मामले दर्ज हुए हैं(Coronavirus Cases)। जिनमें से अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है। जानकर हैरानी होगी कि, ये आंकड़ा पिछले दिन से 20 फीसदी ज्यादा है। साथा ही कोविड-19 का ये आंकड़ा 6 महीनों में सबसे ज्यादा है। आखिरी बार 5 हजार से ऊपर का आंकड़ा साल 2022 के सितंबर में आया था। इस वक्त देश में एक्टिव केसेस(Coronavirus Cases) की संख्या 25,587 हो चुकी है।

इन प्रदेशों में दिखे सबसे ज्यादा मामले

तेजी बढ़ रहे कोरोना के मामले सबसे ज्यादा दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक से आ रहे हैं। वहीं बुधवार को देश में 4435 मामले दर्ज किए गए थे। आपको बता दें कि अब तक डेली पॉजिटिविटी रेट 3.32% पर है।

नया वैरिएंट हुआ घातक

एक रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 का नया वैरिएंट एक्सबीबी.1.16 देश के कई हिस्सों में फैल चुका है। इस समय देश के 38.2% केस एक्सबीबी.1.16 ही हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि, अस्पतालों में मरीजो की संख्या नहीं बढ़ रही है। कई लोग घरों में ही दवा और अपना ख्याल रखकर ठीक हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 2826 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं।

Next Article