For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Corona Update : दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़े कोरोना केस, बीते 24 घंटे में सामने आए 12,193 केस

11:41 AM Apr 22, 2023 IST | Jyoti sharma
corona update   दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़े कोरोना केस  बीते 24 घंटे में सामने आए 12 193 केस

Corona Update : देश में कोरोना के मामले दिन ब दिन अब डराने लगे हैं। बीते दिन की राहत के बाद आज फिर से कोरोना के बढ़ते हुए केस ने देश को चिंता में डाल दिया है। बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 12,193 मामले दर्ज किए गए। 10,765 मरीज रिकवर हुए। इन 24 घंटों में पूरे देश में 42 लोगों की जान भी चली गई।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब एक्टिव केस बढ़कर 67,556 हो गए हैं। अब तक देश में 5,31,300 लोगों की जान जा चुकी है। इस समय जो पूरे देश का पॉजिटिविटी रेट है प्रतिदिन का वो 6.17% है। वहीं वीकली  रेट 5.29% है। एक्टिव रेट 0.15 है। 1.18% कैजुअलिटी रेट है। बीते 21 अप्रैल को देश में 11,692 मामले सामने आए थे।

22.87 करोड़ दी जा चुकी है प्रिकॉशन डोज

वहीं बीते 24 घंटे में 5,602 वैक्सीनेशन की डोज दी जा चुकी हैं। पूरे देश में अब तक 220.66 करोड़ डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 95.21 करोड़ सेकेंड डोज है और 22.87 करोड़ प्रिकॉशन डोज है। अब तक हुए कुल टेस्ट के अगर बात करें तो 92.52 करोड़ अभी तक कोरोना के टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 1,97,477 टेस्ट किए जा चुके हैं।

.