For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

स्टील या एलुमिनियम के बर्तन में नहीं मिट्टी के बर्तनों में पकाएं खाना, मिलेंगे इतने सारे फायदे

10:55 AM Apr 10, 2023 IST | Prasidhi
स्टील या एलुमिनियम के बर्तन में नहीं मिट्टी के बर्तनों में पकाएं खाना  मिलेंगे इतने सारे फायदे

एक समय था जब मिट्टी के बर्तनों का उपयोग लोग खाना बनाने से लेकर घर के हर काम के लिए किया करते थे। लेकिन अब मिट्टी के बर्तनों के तौर पर सिर्फ घड़े का इस्तेमाल होता है। वो भी पानी के लिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिट्टी के बर्तन जितने ओल्ड फैशन लगते हैं उतने ही फायदेमंद होते हैं। आज कल हम खाना पकाने के लिए स्टील और एलुमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, ये धातुएं आपके शरीर के लिए कितनी खतरनाक हैं। वहीं मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाने से आपके शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं क्योंकि ये नचुरल है और इसमें किसी भी प्रकार का कोई हानिकारक केमिकल नहीं मिला होता। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि, मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाने के क्या फायदे हैं और य़आपको किन चीजों का ख्याल रखना है।

Advertisement

बढ़ाए खाने का स्वाद

मिट्टी के बर्तन में खाना पकाना आपकी सेहत के लिए कई गुना फायदेमंद है। साथ ही इसमें खाना पकाने से खाने का जो नेचुरल स्वाद है वो बढ़ जाता है। दरअसल मिट्टी में नेचुरल एल्कलाइन मौजूद होता है। जो खाना पकाते वक्त उसमें घुल जाता है इसके चलते खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है।

शरीर को दें पोषण

मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाने से आपको खाने में मौजूद आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज प्रोपर मात्रा में मिलते हैं। ये सभी खनिज आपके शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं।

Ph लेवल करे मेंटेन

मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने का एक फायद ये है कि ये आपके शरीर का पीएच लेवल मेंटेन कर सकता है। दरअसल मिट्टी में मौजूद एल्कलाइन खाने में शामिल एसिड के साथ रिएक्ट करता है और इस वजह से आपके शरीर का पीएच स्टेबल रहता है।

कुछ देर रखे पानी में

मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने से पहले ध्यान रखे कि उसे पहले कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोकर रख दें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे मिट्टी में नमी बनी रहेगी और आपको खाना बनाने ममें आसानी होगी।

हमेशा धीमी आंच पर पकाएं

हम जहां स्टील और एलुमिनियम के बर्तनों को तोज आंच में रखकर खाना बनाते हैं लेकिन मिट्टी के बर्तन को हमेशा धीमी आंच पर रखकर बनाना चाहिए। धीमी आंच पर खाना पकाने से खाना स्वादिष्ट बनने के साथ-साथ अच्छे से पक जाएगा।

.