For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

ज्यादा गर्म पानी का सेवन आपकी सेहत पर डाल सकता है बुरा असर

12:02 PM May 28, 2023 IST | Prasidhi
ज्यादा गर्म पानी का सेवन आपकी सेहत पर डाल सकता है बुरा असर

गर्म पानी का नाम सुनते ही हमारे मन में सेहत का ख्याल आता है। चाहे वजन कम करना हो या गले को सही करना हो। हमें लगता है कि, गर्म पानी हमारी हर बीमारी का इलाज है। ये बात सही है कि, गर्म पानी कई परेशानियों का राम बाण इलाज है। लेकिन हर चीज की अति भी सही नहीं है। अगर आप हर समय गर्म पानी का सेवन करते हैं तो रुक जाइए, ये आपके शरीर पर काफी बुरा प्रभाव डाल सकता है। आइए जानते हैं कि, जरूरत से ज्यादा गर्म पानी पीने का क्या परिणाम होता है।

Advertisement

किडनी पर असर

ज्यादा गर्म पानी पीने के चलते आपकी किडनी पर काफई बुरा असर पड़ सकता है। रिसर्च ये दावा करती है कि, ज्यादा गर्म पानी पीने से किडनी के कार्यों में रुकावट पैदा होती है और किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ने लगता है।

नसों में बढ़ती है सूजन

गर्म पानी ज्यादा पीने की वजह से दिमाग की नसों पर बुरा असर पड़ सकता है। गर्म पानी का सेवन दिमाग की नसों में सूजन पैदा कर सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, गर्म पानी पीने से सिर में दर्द भी उठ सकता है।

नींद में होगी परेशानी

अगर आप गर्म पानी पीते हैं और आपको रात को बार-बार वॉशरुम जाना पड़ रहा है। तो समझ जाइए कि, गर्म पानी आपके शरीर पर बुरा असर पड़ रहा है।

.