For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

शहर अध्यक्ष की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश, पूर्व मंत्री रघु शर्मा का फूंका पुतला

04:48 PM Jan 04, 2023 IST | Jyoti sharma
शहर अध्यक्ष की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश  पूर्व मंत्री रघु शर्मा का फूंका पुतला

अजमेर। कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्तियां शुरू होते ही अजमेर में एक बार फिर पार्टी की अंदरूनी खींचतान नजर आ रही है। यह हम नहीं बल्कि खुद कांग्रेस कार्यकर्ता अपेन कारनामों से उजागर कर रहे हैं। दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज डाक बंग्ले के बाहर पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने रघु शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि बाहरी व्यक्ति को शहर अध्यक्ष के पद पर बैठाने की सिफारिश का वे विरोध कर रहे हैं।

Advertisement

स्थानीय नेताओं को होता है नुकसान

कांग्रेसी कार्यकर्ता शमसुद्दीन और मुकेश सबलानिया ने बताया कि पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा केकड़ी के विधायक हैं। ऐसे में वह देहात में अपनी राजनीति चलाए तो ठीक है लेकिन वह शहर के मामलों में अपनी राय देते हैं। जिससे स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को खासा नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। इनमें रघु शर्मा अपने चहेते देहात के व्यक्ति को शहर अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाना चाहते हैं। बाहरी व्यक्ति को सीट पर बैठाने से कांग्रेस का वजूद खत्म हो जाएगा।

बाहरी व्यक्ति को किसी भी सूरत में करेंगे बर्दाश्त

कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस आलाकमान को भी चेतावनी दी गई है कि अगर बाहरी व्यक्ति को शहर अध्यक्ष या अन्य पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाता है तो कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। सबलानिया ने कहा कि अजमेर शहर के किसी भी नेता को अगर अध्यक्ष या अन्य पदाधिकारी नियुक्त किया जाता है तो वह इसका स्वागत करते हैं।

बाहरी को नहीं होती जानकारी

मुकेश सबलानिया और शमसुद्दीन ने कहा कि पार्टी के प्रमुख पद पर अगर बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की जाती है तो इससे पार्टी का भारी नुकसान होता है। वह ना तो स्थानीय कार्यकर्ता व नेताओं के बारे में जानकारी रखते हैं और ना ही भौगोलिक दृष्टि से शहर को समझते हैं। ऐसे में पार्टी की स्थिति और खराब हो सकती है। उन्होंने साफ कहा कि यदि आलाकमान ने रघु शर्मा की बात मानकर बाहरी व्यक्ति को नियुक्ति दी तो इसको लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।

.