होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

अडाणी और क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति के विरोध आज सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, राजभवन का करेगी घेराव

अडाणी और क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति के विरोध में प्रदेश कांग्रेस आज सड़कों पर उतरेगी और राजभवन का घेराव करेगी।
08:49 AM Mar 13, 2023 IST | Anil Prajapat

जयपुर। अडाणी और क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति के विरोध में प्रदेश कांग्रेस आज सड़कों पर उतरेगी और राजभवन का घेराव करेगी। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व प्रदेश भर के कांग्रेस विधायक, मंत्री, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा मार्च निकाला जाएगा। इससे पहले सिविल लाइन फाटक पर सभा का आयोजन किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन को लेकर डोटासरा ने कहा कि केन्द्र सरकार की अडाणी समूह के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म (राजनीतिक सांठगांठ से एक उद्यमी को बढ़ावा) की नीति और देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडाणी समूह को बेचे जाने के विरोध में ये प्रदर्शन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने एसबीआई और एलआईसी को अडाणी समूह में निवेश करने के लिए बाध्य कर देश के गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों की बचत को खतरे में डालने का काम किया है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।

प्रदेश प्रभारी रंधावा भी रहेंगे मौजूद

विरोध प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, निगम-बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष तथा अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्ष की बैठक लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:-जयपुर सहित कई जगह आज बारिश की संभावना, रात-दिन का पारा चढ़ा

Next Article