होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

राजस्थान में किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? आलाकमान ने दिया ये जवाब

कांग्रेस आलाकमान ने साफ संदेश दिया कि राजस्थान में अगला विधानसभा चुनाव अशोक गहलोत के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।
03:03 PM Mar 17, 2023 IST | Anil Prajapat

जयपुर। राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में हर किसी के जेहन में यही सवाल है कि इस बार कांग्रेस किसके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। लेकिन, पार्टी आलाकमान ने शुक्रवार को इस पर स्थिति साफ कर दी है। कांग्रेस आलाकमान ने साफ संदेश दिया कि राजस्थान में अगला विधानसभा चुनाव अशोक गहलोत के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और कांग्रेस के जीतने पर अशोक गहलोत ही दोबारा राजस्थान के मुख्यमंत्री बनेंगे।

कांग्रेस आलाकमान ने दिया बड़ा संदेश

कांग्रेस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम से शुक्रवार को बड़ा मैसेज दिया गया है। AICC के इंस्टाग्राम पर संदेश लिखा गया है कि राजस्थान में गहलोत फिर से…। साथ ही एक रील इंस्टाग्राम पर एक रील अपलोड की गई है। जिसमें गहलोत सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया है। रील के अंत में मिशन 2023-28 लिखकर राजस्थान में गहलोत फिर से का बड़ा संदेश दिया गया है। वीडियो में मारियो बने अशोक गहलोत सुपर पावर के साथ नजर आ रहे हैं।

रील में किया गहलोत की उपलब्धियों का बखान

https://www.instagram.com/reel/Cp4LSkAJT31/?igshid=MDJmNzVkMjY=

रील में बताया गया कि है कि गहलोत सरकार ने साल 2018 से 2023 तक किस तरह प्रदेश का निरंतर विकास गया और अपने कार्यकाल का ‘बजट, राहत और बढ़त’ वाला 5वां बजट पेश किया। आलाकमान के मुताबिक राजस्थान में पेपर लीक पर रोकथाम के लिए एसटीएफ का गठन, उड़ान योजन, रोडवेज बस में आधा किराया, महिला सशक्तिकरण, 30 हजार स्कूटी वितरण, संजीवनी घोटाला उजारग, न्यूनतम पेंशन अब 1000 रुपए, महंगाई पर काबू, स्कूल फीस, कोचिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन फ्री, 100 यूनिट बिजली हर महीने फ्री और किसानों को 2 हजार यूनिट बिजली फ्री, इंदिरा रसोई में 8 रुपए में भोजन, राजस्थान में सिलेंडर 500 रुपए में मिल रहा है और अब राजस्थान में नई चुनौतियों के लिए फिर से तैयार यानी 2023 से 2028 तक गहलोत फिर से।

गहलोत समर्थकों में उत्साह का माहौल

एआईसीसी के इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुआ नया वीडियो चर्चा में है। ऐसे में बड़ा सवाल ये भी है कि क्या एआईसीसी ने अशोक गहलोत को फ्री हैंड दे दिया है ? वहीं, दूसरी ओर वीडियो आने के बाद गहलोत समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। गहलोत समर्थक भी अब यही मान रहे है कि अगले विधानसभा चुनाव में गहलोत ही कांग्रेस का चेहरा होंगे।

ये खबर भी पढ़ें:-अलवर में मारपीट का एक और मामला आया सामने, अब 12 साल के बच्चे को बंधक बनाकर बेहरमी से पीटा

Next Article