For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Politics News: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, राजस्थान के दिग्गज भी सूची में शामिल

12:44 PM Sep 13, 2024 IST | Dipendra Kumawat
politics news  हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची  राजस्थान के दिग्गज भी सूची में शामिल

Politics News: अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा में चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी पूरी तैयारी में जुटी है भाजपा सरकार रिपीट करने में लगी है तो कांग्रेस सत्ता में आने की होड़ में है. इस बीच कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारक को की सूची जारी की है जिसमें राजस्थान के दिग्गज नेताओं का भी नाम शामिल है.

Advertisement

सूची में शामिल राजस्थान के दिग्गज नेता

हरियाणा विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान के दिग्गज नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी प्रमुख स्टार प्रचारक के रूप में चुना गया है. कांग्रेस ने अपने इन अनुभवी नेताओं के साथ हरियाणा में चुनावी जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है.

40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नेता

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने स्टार की सूची जारी कर दी है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित 40 प्रमुख नेताओं को इसमें शामिल किया गया है. जिन में जय प्रकाश, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, दीपक बावरिया, उदय भान, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सुखविंदर सिंह सुक्खू, अजय माकन, कुमारी शैलजा, चौधरी बीरेंद्र सिंह, रणदीप सिंह, सुरजेवाला, आनंद शर्मा, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी, सचिन पायलट, पवन खेड़ा, सतपाल ब्रह्मचारी, राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी, राज बब्बर, कन्हैया कुमार, गोविंद सिंह डोटासरा, देवेंद्र यादव, सुप्रिया नाटे, कैप्टन अजय सिंह यादव, अलका लांबा, राजेश लिलोठिया, उदित राम, कर्नल रोहित चौधरी, बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, श्रीनिवास बीवी, प्रताप सिंह बाजवा, फूल सिंह बरैया, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और सुभाष बत्रा का नाम शामिल है.

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत आज गए हैं दिल्ली

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लंबे समय के बेड रेस्ट के बाद आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं तभी से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई थी कि हरियाणा में अशोक गहलोत को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, इसके बाद अब गहलोत को हरियाणा में प्रमुख स्टार प्रचारको की जिम्मेदारी दी है.

.