होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

बेटी बचाओ से राम मंदिर तक…हर मुद्दे पर अलका लांबा ने BJP को सुनाया, कहा-राहुल की यात्रा राजनीतिक नहीं

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने बेटी बचाओ, राम मंदिर सहित कई मुद्दों पर केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी को खूब सुनाया।
02:13 PM Jan 11, 2024 IST | Anil Prajapat
bharat jodo nyay yatra

bharat jodo nyay yatra : जयपुर। भारत छोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने बेटी बचाओ, राम मंदिर सहित कई मुद्दों पर केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी को खूब सुनाया। साथ ही अलका लांबा ने कहा कि बेटी बचाओ का नारा देकर आज देश में क्या हो रहा है? बीजेपी अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करके अधर्म कर रही है। इससे पहले अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को जयपुर के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भारत छोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बुकलेट जारी की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अलका लांबा ने कहा कि 14 जनवरी से मणिपुर से गुजरात तक 4000 किलोमीटर लंबी यात्रा निकाली जाएगी। कन्याकुमारी से कश्मीर तक पहली यात्रा 4 सितंबर 2022 को शुरू हुई थी। जिसकी मांग को देखते हुए अब पूर्व से पश्चिम में भारत छोड़ो न्याय यात्राकी जाएगी। यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होकर गुजरात होते हुए 20 मार्च को मुंबई तक पहुंचेगी।

अलका लांबा ने कहा कि 6712 किमी लंबी यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक लड़ाई है। पिछले 10 साल में देश में जहां-जहां अन्याय हुआ, वहां न्याय की मांग उठाई जाएगी। राहुल की यात्रा राजनीतिक नहीं है। लोकसभा चुनाव में फायदे नुकसान से जोड़कर इस यात्रा को ना देखा जाएं।

उन्होंने कहा कि आज देश भर में करीब 4 करोड़ युवा बेरोजगार है। देशभर में आमजन व गरीबों को मार पड़ रही है। बीजेपी ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया था लेकिन अब तक नहीं हुआ। कांग्रेस मांग करती है कि जातिगत गणना करवाई जाएं, जिसका जितना हक है उसे उतना मिलना चाहिए। 8 महीनों से मणिपुर जल रहा है, महिला से सामूहिक बलात्कार किया जाता है।

कहां गया ‘बेटी बचाओ’ का नारा?

अलका लांबा ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि बेटी बचाओ का नारा देकर आज देश में क्या हो रहा है। बिलकिस बानो के साथ बलात्कार और उसके परिवार के 7 लोगों को मारा गया और प्रधानमंत्री बेटी बचाओ का नारा देते हैं। बिलकिस बानो के बलात्कारियों को छोड़ा जाता है और उन्हें विश्व हिंदू परिषद की ओर से सम्मानित करना शर्मनाक है। प्रधानमंत्री जी के लोकसभा क्षेत्र में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रा के साथ बलात्कार की घटना होती है।

राम मंदिर पर राजनीति कर रही बीजेपी

राममंदिर को लेकर अलका लांबा ने कहा कि शंकराचार्य कार्यक्रम में नहीं जा रहे तो क्या यह अधर्म है? अधूरे मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा करके भाजपा अधर्म कर रही है। भाजपा श्रीराम का राजनीतिकरण कर रही है। लेकिन, राजनीति का धर्म होना चाहिए, धर्म पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। राम मंदिर का न्योता ठुकराए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अपनी लाइन है, नेता का अपना व्यक्तिगत फैसला होता है। जब भगवान राम बुलाएंगे तब हम जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें:-Ramlala Pran Pratishtha: 22 जनवरी को राजस्थान में कहां-कहां होंगी छुट्टी? जानिए-क्या-क्या रहेंगे बंद

Next Article