होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Congress President : सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- गांधी परिवार से ही बने पार्टी अध्यक्ष

10:16 AM Sep 06, 2022 IST | Jyoti sharma

Congress President : कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने गांधी परिवार में से ही किसी को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने का समर्थन किया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष, गांधी परिवार से नहीं होने पर पार्टी में विखंडन हो सकता है। तिवारी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अगले महीने होना है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के नए अध्यक्ष के बारे में पूछे जाने पर तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व गांधी परिवार को ही करना चाहिए, यह मेरी इच्छा है। मैं कांग्रेसजनों की बात नहीं कर रहा, यह मेरी अपनी (व्यक्तिगत) इच्छा है।

उन्होंने आगे कहा कि और इसका कारण है, जब कभी कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होता, हममें विखंडन होता है। यह पूछे जाने पर कि अध्यक्ष राहुल गांधी या प्रियंका गांधी में से कौन होगा। इस सवाल को उन्होंने यह कहते हुए टाल दिया कि मैं
गांधी परिवार की बात कर रहा हूं, अब आप तय कर लीजिए गांधी परिवार। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को होना है और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।

दिल्ली में बनती है देश बांटने की योजना

केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए तिवारी ने दावा किया कि भाजपा ने 8 साल के शासन में 23 करोड़ लोगों को वापस गरीबी की रेखा के नीचे धकेल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में जाति-धर्म, भाषा, खान-पान व वेशभूषा के आधार पर देश को बांटा जा रहा है।

ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह कर रहे काम

तिवारी ने कहा कि मैं इसकी तुलना इतिहास से करूं तो भाजपा की कार्यशैली व ईस्ट इंडिया कंपनी की कार्यशैली एक ही जैसी है। उसने भी जाति व धर्म, भाषा, क्षेत्र के नाम पर बांटकर लड़ाकर शासन किया। जो काम अंग्रेज करते थे, वही काम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी पार्टी कर रही है। बीजेपी और ईस्ट इंडिया कं पनी की वर्किंग एक ही तरह की है

Next Article