होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

ERCP के सहारे कांग्रेस के मिशन रिपीट की नैया! बारां से 5 दिवसीय यात्रा का आगाज...खरगे देंगे जीत का मंत्र

ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना बनाने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस केंद्र की भाजपा सरकार को घेरकर इस विधानसभा चुनावों के लिए अपने मिशन रिपीट अभियान का आगाज आज से करेगी।
07:12 AM Oct 16, 2023 IST | Anil Prajapat

ERCP Yatra : जयपुर। ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना बनाने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस केंद्र की भाजपा सरकार को घेरकर इस विधानसभा चुनावों के लिए अपने मिशन रिपीट अभियान का आगाज आज से करेगी। अभियान के लिए कांग्रेस के आलाकमान तक राजस्थान में आएंगे। ईआरसीपी यात्रा की शुरूआत राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के साथ होगी। वहीं इस 5 दिवसीय यात्रा का समापन पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की 20 अक्टूबर को होने वाली सभा के साथ होगा। 

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को मुद्दा बनाकर 16 अक्टूबर से राजस्थान कांग्रेस अपना चुनाव अभियान शुरू करने जा रही हैं। कांग्रेस पार्टी इस अभियान की शुरुआत बारां जिले से करेगी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे डोल मेला ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सीएम अशोक गहलोत, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा यात्रा और सभा में मौजूद रहेंगे। यह यात्रा 13 जिलों से निकलेगी। इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भी सभा हो सकती है।

इस यात्रा के जरिए कांग्रेस ईआरसीपी से लाभांवित होने वाले 13 जिलों में पहुंचेगी। इस दौरान मोदी सरकार पर ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं देने का आरोप लगाते हुए घेरने का प्रयास करेगी। कांग्रेस सरकार में जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने बताया कि कांग्रेस इस योजना की मांग को लेकर बारां से चुनावी बिगुल भी बजायेगी व इस योजना को राष्ट्रीय योजना घोषित करने की मांग करेगी।  

सभास्थल पर व्यवस्थाओं को लिया जायजा 

कार्यक्रम को लेकर जलसंसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, मंत्री प्रमोद जैन भाया और विधायक पानाचंद मेघवाल ने रविवार को सभा स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मालवीय ने इस दौरान केन्द्र सरकार व राजस्थान के 25 सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री की अनदेखी के चलते यह परियोजना राजस्थान में शुरू नहीं हो सकी। अगर केंद्रीय मंत्री और 25 भाजपा सांसद चाहते तो योजना का लाभ राजस्थान की जनता को मिल सकता था। ईआरसीपी पूर्वी राजस्थान की नहर परियोजना हैं। के न्द्र सरकार एवं 25 सांसदों ने कोई सहयोग नहीं किया।

मटके फोड़कर जताया आक्रोश 

13 जिलों में सोमवार से शुरू होने वाली यात्रा और सभाओं से पहले रविवार को इन जिलों में मंडल स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओंकी ओर से कें द्र सरकार के खिलाफ खाली मटके लेकर विरोध प्रदर्शन किया।पीसीसी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि केन्द्र सरकार ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं कर राजस्थान की जनता के साथ वादा खिलाफी की हैं। 

इसके विरोध में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत इन जिलों में गांव-गांव, ढाणी ढाणी में खाली मटके रखकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा इस परियोजना को पूर्णकरने के लिए किया जा रहे कार्यों की जानकारी जनता को दी गई। बीते दिनों से इन 13 जिलों में आने वाली समस्त विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सचिव अपने-अपने क्षेत्र में जन जागरण अभियान की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Next Article