For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

PCC मीटिंग से पहले कार्यालय के बाहर ही भिड़े कांग्रेस नेता, देखें वीडियो

05:25 PM Sep 17, 2022 IST | Jyoti sharma
pcc मीटिंग से पहले कार्यालय के बाहर ही भिड़े कांग्रेस नेता  देखें वीडियो

आज राजस्थान PCC की अहम बैठक आयोजित हुई थी। लेकिन इस बैठक से पहले कुछ कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए। मुख्यालय परिसर में ही सिर-फुटौव्वल होते देख दूसरे नेताओं ने बीच-बचाव किया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता कार्यलाय में अंदर जाने के लिए आपस में भिड़ गए। मामला बढ़ता देख दूसरे नेताओं ने बचाव किया।

Advertisement

बता दें कि इस बैठक में राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ। इसके साथ ही समस्त सदस्यों के चुनाव का निर्णय आलाकमान पर छोड़ा गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और एआईसीसी सदस्यों की नियुक्ति शामिल है। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रखा। इस बैठक में नवनिर्वाचित सदस्य शामिल हुए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, संगठन चुनाव पीआरओ राजेंद्र कुंपावत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा हुए बैठक में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें-Rahul Gandhi को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित, आलाकमान पर छोड़ा PCC अध्यक्ष समेत AICC सदस्यों की नियुक्ति का फैसला

.