For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे ने आखिर क्यों दिया पार्टी से इस्तीफा? BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री से जुड़ा है मामला

11:20 AM Jan 25, 2023 IST | Jyoti sharma
कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे ने आखिर क्यों दिया पार्टी से इस्तीफा  bbc की विवादित डॉक्यूमेंट्री से जुड़ा है मामला

BBC की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया : द मोदी क्वेश्चन’ को लेकर इस समय पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। भारत सरकार ने पश्चिमी मीडिया की इस डॉक्यूमेंट्री को बैन कर दिय़ा है। इसी डॉक्यूमेंट्री के चलते कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने पार्टी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अनिल एंटनी ने इस्तीफा देते हुए यह भी कहा कि वो कांग्रेस में चाटुकारिता नहीं कर सकते। आखिर क्या है यह पूरा मामला, आपको इसके लिए बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के बारे में जानना होगा।

Advertisement

दरअसल बीबीसी की यह डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया : द मोदी क्वेश्चन’ गुजरात दंगों पर आधारित है। यह दो पार्टी की एक सीरीज है जिसे दो दिन पहले ही रिलीज किया गया था लेकिन भारत सरकार ने आपत्ति जताते हुए इसे बैन कर दिया। इस पर कांग्रेस, TMC, CPI समेत कई विपक्षी दलों ने भारत सरकार औऱ भाजपा-RSS पर निशाना साधा है औऱ कई सवाल खड़े कर दिए। लेकिन कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने इस डॉक्यूमेंट्री के बैन का समर्थन किया है। उन्होंने इससे संबंधित एक ट्वीट भी किया था। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इस ट्वीट को डिलीट करने को कहा। जिससे अनिल एंटनी इतने आहत हुए कि उन्होंने कांग्रेस को छोड़ने का मन बना लिया। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस में रहकर पार्टी की चाटुकारिता नहीं कर सकते। इसलिए उन्होंने पार्टी आलाकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

क्या है डॉक्यूमेंट्री में ?

अब बात डॉक्यूमेंट्री की करते हैं। दरअसल इस डॉक्यूमेंट्री को ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट कॉरपोरेशन यानी BBC ने बनाई है। BBC ने साल 2002 में हुए गुजरात दंगों के दौरान तत्कालीन सरकार के कामकाज और उन पर लगे आरोपों को दर्शाया है। खासकर उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी पर बीबीसी के सवाल-जवाबों को भी शामिल किया है जिसमें उन्होंने पत्रकार के सवालों और उनके विश्लेषण को पूरी तरह नकारते दिखाया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री वह तथ्य भी शामिल किए गए हैं जिन पर सुप्रीम कोर्ट तक नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दे चुकी है। फिर भी उन तथ्यों को इस डॉक्यूमेंट्री में शामिल किया गया है और प्रसारित किया गया है। इस पर भाजपा-RSS ने आपत्ति जताई, जिसके बाद इस डॉक्यूमेंट्री को भारत में बैन कर दिया गया।

JNU में स्टूडेंट्स ने देखी डॉक्यूमेंट्री… हुआ पथराव

इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर बवाल इतना बढ़ गया है कि कल मंगलवार देर रात को दिल्ली के JNU में जमकर पथराव हुआ। दरअसल यहां पर स्टूडेंट इसी डॉक्यूमेंट्री को देख रहे थे, कुछ दूसरे छात्रों को जब इसकी भनक लगी तो उन पर पथराव शुरू कर दिया गया। काफी मशक्कत के बाद हालातों पर काबू पाया गया। इस मामले में 25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि कैंपस के कुछ स्टूडेंट्स ने BBC की इस डॉक्यूमेंट्री को चलाने की जिद की थी लेकिन प्रशासन ने यह कहते हुए मना कर दिया था कि इससे यूनिवर्सिटी की शांति और सद्भावना भंग हो सकती है। लेकिन इसके बावजूद कुछ स्टूडेंट्स ने रात को इस डॉक्यूमेंट्री को देखने लगे।

चाटुकारिता नहीं कर सकता- अनिल एंटनी

बता दें कि अनिल एंटनी ने अपने इस्तीफे के साथ कहा कि मैंने अपनी भूमिकाओं से इस्तीफा दे दिया है है। कांग्रेस में बोलने की आज़ादी के लिए लड़ने वालों की ओर से असहिष्णु एक ट्वीट को वापस लेने की मांग होती है जिसके लिए मैंने मना कर दिया। तो अब मैं पार्टी से इस्तीफा देता हूं।

.