होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Met Gala 2023 में सितारों के साथ रेड कार्पेट पर कॉकरोच ने भी दिए शानदार पोज

12:29 PM May 02, 2023 IST | Prasidhi

साल का सबसे बड़ा इवेंट Met Gala 2023 का इंतजार अब खत्म हो चुका है। इस इवेंट का आगाज न्यूयॉर्क सिटी में हो चुका है। इसी के साथ इस शानदार इवेंट में मशहूर सितारों ने शिरकत की है, जहां भारत से आलिया भट्ट, ईशा अंबानी और नताशा पूनावाला पहुंची थीं वहीं रेड कार्पेट पर दुनियाभर से बड़े-बड़े सितारे काफी अलग अंदाज में नजर आए। लेकिन इन सितारों से ज्यादा एक और चीज थी जिसने पैपराजी का ध्यान खीचा जिसके बाद इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Met Gala 2023 के रेड कार्पेट पर दिखा ये मेहमान

रेड कार्पेट पर जहां बड़े-बेड़े सेलेब्रिटीज काफी शानदार एंट्री दे रहे थे वहीं इस रेड कार्पेट पर सेलेब्स के साथ एक कॉकरोच भी वॉक करता नजर आया। वहीं, इस कॉकरोच को अपने कैमरे कैद करते हुए एक पैपराजी की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

मीम्स की आई बाढ़

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई वहीं इस पर मामेस बनने चालू हो गए हैं। इस वीडियो पर एक यूजर पूछता है, ‘हां, लेकिन असल में सवाल यह है कि उसने क्या पहना है?’, वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘बेस्ट ड्रेस्ड फॉर श्योर।’ एक यूजर ने लिखा, आज रात के मेट गाला ईवनिंग का लास्ट… एक कॉकरोच हाहाहाहाहा।”

Met Gala 2023 की थीम

Met Gala 2023 की थीम ‘कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी’ है। इस साल इस इवेंट को पेनेलोप क्रूज़, माइकेला कोएल, रोजर फेडरर, दुआ लीपा और वोग के एडिटर अन्ना विंटोर होस्ट कर रहे हैं। इस इवेंट में दुनियाभर के मशहूर एक्टर्स, म्यूजिशयन, मॉडल और फैशन इंडस्ट्री के लोग शामिल हए हैं। इस साल की थी जिस शक्स के ऊपर है वो महान हस्तियों में से एक हैं। कार्ल लेगरफेल्ड ने अपने जीवन में खुद के ब्रांड के अलावा चैनल, फेंडी, बाल्मैन और क्लो सहित फैशन हाउस के लिए डिज़ाइन किया था।

Next Article