For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

युवक को अपने ही बर्थडे पर डांस करना पड़ा भारी, नशे में कर बैठा बड़ी गलती, पहुंच गया अस्पताल

युवक को अपने ही बर्थडे पर डांस करना पड़ा भारी, नशे में कर बैठा बड़ी गलती, पहुंच गया अस्पताल
04:01 PM Aug 23, 2023 IST | Sanjay Raiswal
युवक को अपने ही बर्थडे पर डांस करना पड़ा भारी  नशे में कर बैठा बड़ी गलती  पहुंच गया अस्पताल

अलवर। राजस्थान के अलवर में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक को अपने जन्मदिन पर डांस करना भारी पड़ गया। वह अपने जन्मदिन पर हॉस्पिटल पहुंच गया। हॉस्पिटल में उसकी जिंदगी खतरे में है। दरअसल, युवक अपने जन्मदिन के दिन डीजे पर नागिन धुन बजाकर डांस कर रहा था।

Advertisement

उसी समय कोबरा सांप वहां आ गया। सांप को हाथ में लेकर युवक डांस करने लगा। इससे नाराज होकर सांप ने युवक को डस लिया। इसके बाद उसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और बेहतर इलाज के लिए जयपुर भेजा गया है। यह घटना अलवर जिले के बानसूर कस्बे की है।

जानकारी के अनुसार, बानसूर निवासी दीपक मेघवाल का जन्मदिन था। रात के समय दीपक के घर पर बर्थडे पार्टी चल रही थी। वह खुद भी डीजे पर नागिन डांस कर रहा था। इसी दौरान वहां एक कोबरा सांप निकल आया। युवक ने कोबरा को अपने हाथ से उठा लिया और उसके साथ डांस करने लगा, लेकिन दीपक की इस हरकत से कोबरा सांप नाराज हो गए और उसने दीपक को डस लिया। यह देखकर पार्टी में हड़कंप मच गया।

घटना का वीडियो हुआ वायरल…

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सांप के काटने के बाद बर्थडे पार्टी में चीख पुकार मच गई। दीपक को तुरंत बाइक पर बिठाकर अस्पताल लेकर गए। इस दौरान उसके हाथ में सांप भी दिख रहा है।

नशे में था दीपक…

परिजनों ने बताया कि दीपक नशे में था इस दौरान उसने सांप को पकड़ लिया। उसको काफी मना किया, लेकिन वो नहीं माना। सांप काटने के बाद दीपक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दीपक मेघवाल की हालत नाजुक है। वह जिंदगी और मौत के बीच जयपुर अस्पताल में संघर्ष रहा है।

.