For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, नहीं चुकाना पड़ेगा सरकारी समितियों से लिया गया लोन!

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। बेमौसम से खराब हुई रबी की फसल के आकलन के लिए तुरंत गिरदावरी करने के आदेश दिए हैं।
10:24 AM Mar 28, 2023 IST | BHUP SINGH
सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत  नहीं चुकाना पड़ेगा सरकारी समितियों से लिया गया लोन

किसानों को हर तरह से मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। पीएम किसान के योजना के तहत किसानों के खातों में 13वीं किश्त 27 फरवरी को आई थी। इस बीच हाल ही किसानों को मौसम की मार के चलते भारी नुकसान झेलना पड़ा है। यानी बेमौसम बारिश के चलते रबी की फसल को नुकसान हुआ है। केंद्र सरकार ने किसानों के हुए नुकसान का आंकलन करने को को कहा है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने राज्य के किसानों को राहत दी है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Multibagger Stocks : 180 रुपए से उछलकर 500 रुपए के पार पहुंचा इस सरकारी बैक का स्टॉक, निवेशकों के चेहरे खिले

किसानों को नहीं चुकाना होगा कर्ज

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बारिश और ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान को देखते हुए प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के लिए किए कर्ज की अदायगी पर रोक लगाने की घोषणा की। भगवंत मान का मानना है कि सरकार के इस कदम से संकट के समय किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। मान ने कहा कि किसान अपने नुकसान से उबरने के बाद इस राशि का भुगतान कर सकते हैं। मान का मानना है कि इससे बड़ी संख्या में किसान डिफॉल्टर बनने से बच जाएंगे। साथ ही अगली फसल के लिए कर्ज लेने के पात्र बने रहेंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-ये 3 बैंक दे रहे हैं FD पर छप्पर फाड़ ब्याज, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

किसानों को लोन प्रोवाइट कराती हैं समितियां

सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकारी समितियां किसानों को अल्पकालिक फसल ऋण के रूप में पैसा उधार देती हैं। इससे पहले दिन में मान ने कहा कि उन्होंने हाल ही बारिश के कारण फसल के नुकसान का आकलन करने के लिए एक विशेष गिरदावरी के निर्देश दिए जारी किए थे और इसे एक सप्ताह के अंदर पूरा करने के आदेश दिए थे।

भगवंत मान ने मोगा, मुक्तसर, बठिंडा और पटियाला जिलों में मौसम से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। बेमौसम बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण राज्य के कई हिस्सों में गेहूं और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है।

.