For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सीएम गहलोत का जालंधर और अजमेर दौरा निरस्त, स्वास्थ्य कारणों से रद्द हुआ कार्यक्रम

11:14 AM Jan 27, 2023 IST | Jyoti sharma
सीएम गहलोत का जालंधर और अजमेर दौरा निरस्त  स्वास्थ्य कारणों से रद्द हुआ कार्यक्रम

सीएम अशोक गहलोत का जालंधर और अजमेर का दौरा रद्द हो गया है। कार्यक्रम निरस्त होने का कारण सीएम अशोक गहलोत के स्वास्थ्य को बताया गया है। दरअसल सीएम अशोक गहलोत का बीते 2-3 दिन से स्वास्थ्य ठीक नहीं है। कल गणतंत्र दिवस को भी वे कई ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। सिर्फ  SMS स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में भी अपने स्वास्थ्य ठीक न होने की जानकारी दी थी।

Advertisement

ये था प्रस्तावित कार्यक्रम  

अशोक गहलोत के पहले प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें आज पंजाब के जांलधर जाना था। दिवंगत सांसद संतोष सिंह चौधरी के भोग और अरदास कार्यक्रम में वे शामिल होने वाले थे। इसके बाद अजमेर में दिल्ली से भेजी गई सोनिया गांधी की चादर अजमेर शरीफ की दरगाह में पेश करने का कार्यक्रम था। हालांकि अब सीएम की जगह अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री सालेह मोहम्मद सोनिया गांधी की चादर पेशी करेंगे।

सीएम की जगह मंत्री सालेह मोहम्मद करेंगे चादर पेशी

अजमेर में चादर पेशी की दौरान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी शामिल होंगे। वे अजमेर में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।  लेकिन अब अशोक गहलोत के कार्यक्रम निरस्त  होने के बाद रंधावा मंत्री सालेह मोहम्मद के साथ सोनिया गाँधी की चादर अजमेर शरीफ दरगाह में पेश करेंगे।

.