होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पर CM गहलोत बोले-कानून का राज नहीं रहेगा तो किसी के भी साथ हो सकती है ऐसी घटना

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस हिरासत के दौरान अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए है।
12:04 PM Apr 16, 2023 IST | Anil Prajapat

जयपुर। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस हिरासत के दौरान अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो हो रहा है, वह देश देख रहा है। क़ानून का राज नहीं रहेगा तो यह घटनाएं किसी के भी साथ हो सकती हैं। यूपी में जो हुआ वह आसान है, लेकिन क़ानून व्यवस्था को बनाए रखना मुश्किल है। सीएम गहलोत ने यह बात रविवार को राजस्थान पुलिस के स्थापना दिवस पर पुलिस अकादमी में आयोजित समारोह के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

सीएम गहलोत ने कहा कि आज देश में माहौल चिंताजनक है। आज संविधान और कानून की धज्जियां उड़ रही है। कानून का राज नहीं रहेगा तो अतीक अहमद और अशरफ अहमद के साथ जो हुआ, ऐसी घटनाएं किसी के भी साथ हो सकती हैं। यूपी में जो हुआ वह आसान है, लेकिन कानून व्यवस्था को बनाए रखना मुश्किल है। कानून के दायरे में अपराधियों पर कार्रवाई होगी, तभी देश में कानून व्यवस्था कायम रहेगी। देश एक और अखंड रहेगा।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में पुलिस का इंकलाब बुलंद है। हमारे यहां की पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है। जो घटनाएं देश-दुनिया में होती है, हमें उनसे कोई मतलब नही है। लेकिन, हमें राजस्थान में क्राइम पर लगाम लगाए रखनी है। अगर कोई गलत रास्ते पर जा रहा है तो पुलिस समय रहते अंकुश लगाए। पुलिस सख्त कार्रवाई करें, जिसके की गैंगस्टर बने ही नहीं। जहां गैंगस्टर बन गए है, वहां आप देख रहे हो कि क्या हो रहा है। ये घटनाएं किसी जमाने में राजस्थान में हुआ करती थी। लेकिन, धीरे-धीरे लगाम लग गई है। इससे यह तो साफ है कि राजस्थान में कानून व्यवस्था अच्छी है। क्राइम कंट्रोल हुआ है। नवाचार से पब्लिक का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है।

सीएम गहलोत ने कहा कि कुछ लोग पीड़ित परिजनों को भड़काते है और शवों को लेकर धरना-प्रदर्शन पर बिठा देते है। इस बारे में कल मीटिंग में बात भी हुई थी। अब ऐसे असामाजिक तत्वों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। हमारी पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीब परिवारों के लिए समर्पित है। उसके बावजूद भी कुछ लोगों के बहकावे में आकर लाश लेकर धरने पर बैठ जाते हो। हम ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:-राजस्थान पुलिस दिवस पर CM गहलोत की माफिया और गैंगस्टर्स को चेतावनी-सरेंडर कर दें… नहीं तो मिटा दिए जाएंगे

Next Article