For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जब पहली बार चांद पर इंसान उतरा…तब भी उत्साहित थे गहलोत, स्कूली बच्चों संग आज देखेंगे चंद्रयान 3 की लैंडिंग

भारत आज अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रचने के लिए तैयार है। चांद पर आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग होगी।
08:16 AM Aug 23, 2023 IST | Anil Prajapat
जब पहली बार चांद पर इंसान उतरा…तब भी उत्साहित थे गहलोत  स्कूली बच्चों संग आज देखेंगे चंद्रयान 3 की लैंडिंग

chandrayaan 3 : जयपुर। भारत आज अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रचने के लिए तैयार है। चांद पर आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग होगी। इस गर्व के पल को देखने के लिए हर कोई बेताब है। लैंडिंग के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअली इसरो से जुड़ेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्कूली बच्चों के साथ टीवी पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग देखेंगे। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रदेश सहित अन्य राज्यों में पूजा-अर्चना का दौर जारी है।

Advertisement

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम स्कूली बच्चों के साथ मुख्यमंत्री निवास पर टीवी पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग देखेंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि उन्हें याद है कि जब चांद पर पहली बार इंसान उतरा था, तब वे इस ऐतिहासिक घटना को लेकर एक छात्र के रूप में बेहद उत्साहित थे। उन्होंने कहा कि देशवासियों को आशा एवं विश्वास है कि आज चंद्रयान-3 की सफलता के साथ ही इसरो एक इतिहास रचेगा।

यूजीसी के निर्देश… चंद्रयान की लैंडिंग के साक्षी बनें स्टूडेंट्स

इधर, यूजीसी ने देश के विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों से कहा है कि वे चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए छात्रों एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित करें। इस ऐतिहासिक पल के गवाह छात्र भी बन सकें इसके लिए यूजीसी ने यह कदम उठाया है। यूजीसी के सचिव मनीष जोशी ने इस संबंध में मंगलवार को नोटिस जारी कर सभी विश्वविद्यालयों एवं काॅलेजों से आग्रह किया है। नोटिस में कहा गया है कि विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में छात्रों और शिक्षक संकाय के लिए एक विशेष सभा का आयोजन किया जाए जिससे वे भी इस गौरवशाली क्षण का हिस्सा बन सकें।

क्यों खास है भारत का मून मिशन?

बता दें कि 22 अक्टूबर 2008 को चंद्रयान-1 मिशन के रूप में भारत का चंद्रमा के लिए पहला मिशन लॉन्च हुआ था। 2009 में यह सफल मिशन समाप्त हुआ था। 2019 में चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च किया गया था, परन्तु तकनीकी कारणों लैंडिंग से महज कुछ मिनट पहले इसका संपर्क टूट गया था। ऐसे में अब इसरो ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया, जो आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर लैंड करेगा। इस मिशन के सफल होने के बाद भारत अमेरिका, चीन और रूस की बराबरी कर लेगा, जिनका मिशन मून सफल हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें:-‘सर मेरी कॉलेज PG करवा दीजिए’ उदयपुर की बेटी ने की मुख्यमंत्री से मांग, गहलोत ने तुरंत की घोषणा

.