For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

विजयादशमी पर बोले सीएम गहलोत, सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है

03:16 PM Oct 05, 2022 IST | Jyoti sharma
विजयादशमी पर बोले सीएम गहलोत  सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है

जयपुर। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व माना जाने वाला दशहरा त्योहार देशभर में 5 अक्टूबर, बुधवार को मनाया जा रहा है। दशहरे के दिन शाम को रावण के पुतले का दहन किया जाता है। दशहरा को विजया दशमी के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान राम ने रावण का अंत करने के बाद संसार को यह संदेश दिया कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो लेकिन सच के सामने ज्यादा दिन टिक नबीं पाती। दशहरा और विजया दशमी को लेकर प्रदेश के बड़े-बड़े नेताओं ने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने विजयादशमी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Advertisement

सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है -सीएम गहलोत

विजयादशमी के पावन मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा, ‘विजयादशमी का पर्व बुरी शक्ति के विनाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। ‘यह पावन पर्व हमें सदैव स्मरण कराता है कि सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है। समाज में फैली क्रोध, असत्य, ईर्ष्या एवं आलस्य जैसी आंतरिक बुराई को खत्म करना ही आत्म विजय है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों काआह्वान किया कि वे श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर व भीतर की बुराइयों को त्यागकर जीवन में सदाचार की राह पर चलें।’

सत्य, साहस व स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए- वसुंधरा राजे

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेशवासियों को दशहरा और विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा, ‘दशहरे का यह त्यौहार हमें सिखाता है कि अहंकार की शक्ति भले ही कुछ समय के लिए सत्य को परेशान कर सकती है। लेकिन अंततः सच्चाई पर चलने वाला एक निर्वासित राजकुमार वन सेना को इकट्ठा कर उस अधर्मी को हरा देता है, जो खुद को सर्वशक्तिमान समझता था।’ उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें जीवन में सत्य, साहस व स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ते हुए अनीति के खिलाफ लड़ने तथा राष्ट्रोन्नति के मार्ग पर सदैव चलते रहने की प्रेरणा देता है।

डॉ. बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने समस्त प्रदेशवासियों को विजयादशमी के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्री राम से सभी का कल्याण करने की प्रार्थना की। इसी तरह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, सहित कई नेताओ ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें- अलवर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, एक की मौत

.