For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सीएम गहलोत का पंजाब दौरा, पठानकोट की सभा में कहा- लोकतंत्र खतरे में, संविधान की उड़ाई जा रही हैं धज्जिया

08:12 AM Jan 20, 2023 IST | Supriya Sarkaar
सीएम गहलोत का पंजाब दौरा  पठानकोट की सभा में कहा  लोकतंत्र खतरे में  संविधान की उड़ाई जा रही हैं धज्जिया

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पूरे देश की नजर इस यात्रा पर है। देश में महंगाई, बेरोजगारी का खत्म होना और प्यार-भाईचारा सुनिश्चित होना बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जननायक बन गए हैं। राजस्थान में भी यात्रा को भारी समर्थन मिला। देश के सामने चुनौती बहुत बड़ी है। लोकतंत्र खतरे में है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हम सब इसे रोकने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि अमीर-गरीब के बीच खाई बढ़ रही है यह भी देश में बढ़ा मुद्दा बनता जा रहा है।

Advertisement

देश में आजादी के बाद भारत जोड़ो जैसी यात्रा नहीं निकली। इसके लिए पूरा देश राहुल गांधी का आभारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में अपनी यात्रा के आखिरी दिन गुरुवार को पठानकोट में जनसभा की। जिसमें राहुल गांधी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने भी शिरकत की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि तीन काले कानूनों से जो किसानों के साथ हुआ, वही अग्निवीर योजना से जवानों के साथ किया गया है।

‘कोरोना’ बोल पायलट पर निशाना! 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बुधवार रात कर्मचारी संगठनों के साथ हुई बजट पूर्व बातचीत का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में पायलट का नाम लिए बिना गहलोत ने सियासी संकट को कोरोना बताया है। गहलोत संविदा कर्मचारियों के नेता शमशेर भालू खान से कर्मचारियों के साथ कम संवाद के मामले में कहते नजर आ रहे हैं कि आप ठीक कह रहे हो, मैं अब मिलने लगा हूं, पहले कोरोना आ गया था। फिर एक बड़ा कोरोना और आ गया हमारी पार्टी के अंदर।

कभी उपचुनाव, कभी राज्यसभा चुनाव। राज्यसभा चुनाव में भी वोट कहीं पड़ रहा है, हम कहीं हैं। बहुत खराब टाइम था। जो टाइम बीता है न, वह अलग तरह से बीता है। इसके बावजूद आपके सहयोग, आशीर्वाद, समर्थन और दुआओं से हम शानदार स्कीम लेकर आए हैं, उस कारण से सब बातें ढक गई हैं। अगर हमारे बजट अच्छे नहीं होते तो आप और हम जिस माहौल में बात कर रहे हैं, वह नहीं कर पाते।

चार साल में दिन हुए खराब

गहलोत ने कर्मचारी नेताओं से कहा कि चार साल में जो बर्बादी हुई है हमारी खुद की, जिस प्रकार से दिन खराब हुए हैं। मिलना नहीं, जुलना नहीं। कभी कोरोना से टाइम नहीं मिला। फिर मुझे तीन बार कोरोना हो गया। पोस्ट कोविड से फिर हार्ट का स्टेंट लग गया। मैं आप लोगों की शिकायत से सहमति रखता हूं। अब मैं मिलने लगा हूं।

(Also Read- भारत जोड़ो यात्रा की जनसभा में बोले सीएम गहलोत, राहुल गांधी की मुद्दा आधारित सोच देश के संकट से लड़ेगी)

.