होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जिन्होंने राहुल गांधी की सांसदी छीनी,कर्नाटक की जनता ने दिया उन्हें करार जवाब - सीएम अशोक गहलोत

10:17 PM May 13, 2023 IST | Jyoti sharma

जोधपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कर्नाटक जीत पर अपनी प्रक्रिया दी। गहलोत ने दो टूक कहा कि जिन लोगों ने राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता को रद्द किया है। उन्हें कर्नाटक की जनता ने करारा जवाब दिया है।

कर्नाटक का ही मुद्दा सूरत में दर्ज कराया था

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कर्नाटक के बेल्लारी में राहुल गांधी ने जो कहा था। उस पर ही गुजरात के सूरत में केस दर्ज किया गया था। इस केस को जानबूझकर रिओपन करवाया गया। राहुल गांधी को सजा दिलवाई गई और इस सजा के बाद उनकी लोकसभा से तुरंत सदस्यता भी रद्द कर दी गई।

जनता ने दिया है जवाब

 लेकिन कर्नाटक की जनता सब देख रही थी कि क्या सही हो रहा है क्या गलत हो रहा है। कर्नाटक की जनता ने मतदान के जरिए धर्म की राजनीति करने वाले इस पार्टी को करारा जवाब दिया। भाजपा अपनी चाल में कामयाब नहीं हो पाई। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में महंगाई, बेरोजगारी, अहिंसा, भाईचारा, प्रेम का जो मुद्दा लेकर चले थे। उसे पूरे देश की जनता ने समझा है और अब उसी के आधार पर मतदान किया जा रहा है। 

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने दिलाई जीत

सीएम गहलोत ने कहा कि उन्होंने इन मुद्दों को जनता के सामने रखा था लेकिन संसद में उन्हें बोलने तक नहीं दिया गया था। कर्नाटक की जीत में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं ने जो काम किया है। वह बेहद सराहनीय है उनके चलते ही हमें यह शानदार जीत मिली है।

Next Article