For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

कर्नाटक में छाए रहे CM गहलोत, राजस्थान माॅडल की रही धूम

समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ मुख्यमंत्री गहलोत भी आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।
09:04 AM May 21, 2023 IST | Anil Prajapat
कर्नाटक में छाए रहे cm गहलोत  राजस्थान माॅडल की रही धूम

(दिनेश डांगी) : बेंगलुरु। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके मंत्रिमंडल के शनिवार को आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत छाए हुए थे। मंच पर शनिवार को उनका अलग ही रुतबा दिख रहा था। यूपीए गठबंधन के नेता हों या दूसरे सहयोगी दलों के नेता, सब उनसे बड़े उत्साह और गर्मजोशी से मिल रहे थे। समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ मुख्यमंत्री गहलोत भी आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से भी सीएम गहलोत गले मिले और उन्हें बधाई दी। समारोह के दौरान गहलोत की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मुस्कुराते हुए हुई गुफ्तगू की भी काफी चर्चा रही।

Advertisement

राजस्थान के सीएम गहलोत के आकर्षण की मुख्य वजह राजस्थान माॅडल और उनकी जनहित वाली योजनाएं थी। देश भर में राजस्थान माॅडल चर्चामें है। यहां तक कि दूसरे दलों के नेता भी उनकी योजनाओं से प्रभावित दिखे। सियासत के जानकार भी मानने लगे हैं कि गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं ने बीजेपी को मुश्किल में डाल दिया है। राहुल, प्रियंका और खरगे भी गहलोत की योजनाओं की तारीफ करने से भी कहीं नहीं चूकते। बता दें, गहलोत की योजनाओं ने हिमाचल के बाद कर्नाटक की जीत में भी अहम रोल निभाया है।

Oath taking in Karnataka : पहली कैबिनेट बैठक में 5 गारंटी को मंजूरी 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने अपनी पहली बैठक में कांग्रेस की ‘पांच गारंटी’ को लागू करने को ‘सैद्धांतिक’ रूप से मंजूरी दे दी और शुरुआती अनुमानों से संके त मिलता है कि इससे सरकारी खजाने पर सालाना 50,000 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री, डी के शिवकुमार के उप मुख्यमंत्री और 8 विधायकों के मंत्री के रूप में शपथ लेने के ठीक बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई।

ये खबर भी पढ़ें:-BJP का मिशन-2023 : कांग्रेस को उखाड़ फेंकने और 180 सीटें जीतने का संकल्प

कर्नाटक में देंगे भ्रष्टाचार मुक्त शासन

राहुल गांधी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत के लिए प्रदेश की जनता का धन्यवाद करते हुए शनिवार को कहा कि दक्षिण भारत के इस राज्य ने ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की लाखों दुकानें खोल दी हैं।’ उन्होंने जनता से साफसुथरी और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा की सारी ताकत को परास्त कर दिया, उनके भ्रष्टाचार और नफरत को हरा दिया।

विभाजन की राजनीति को खारिज करने वाला है जनादेश: सोनिया

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने कर्नाटक में गठित अपनी पार्टी की सरकार को बधाई देते हुए कहा कि राज्य का जनादेश जनता एवं गरीबों के हित में काम करने वाली सरकार के लिए है। वहीं लोगों ने ‘विभाजन की राजनीति’ और भ्रष्टाचार को खारिज कर दिया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कर्नाटक की जनता का आभार जताया और इस बात पर प्रसन्नता जताई कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अगुवाई में हुई राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही कांग्रेस की पांचों ‘गारंटी’ को मंजूरी दे दी गई। सोनिया ने कहा कि कर्नाटक की समृद्धि, शांति और प्रगति के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है।

ये खबर भी पढ़ें:-सच बेधड़क ने 50 जगह नोट चलाकर जानी हकीकत : 2 हजार का नोट बाजार में बंद, पेट्रोल पंप पर चला

.