For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर CM गहलोत का ट्वीट, नीरव-ललित मोदी के साथ क्यों खड़ी है भाजपा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।
03:14 PM Mar 24, 2023 IST | Anil Prajapat
राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर cm गहलोत का ट्वीट  नीरव ललित मोदी के साथ क्यों खड़ी है भाजपा

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। साथ ही सीएम गहलोत ने पूछा कि बीजेपी भाजपा नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे बेईमानों के समर्थन में क्यों खड़ी है? राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद सीएम गहलोत ने एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट कर मोदी सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है।

Advertisement

सीएम गहलोत ने ट्वीट किया कि ये समझ के परे है कि भाजपा नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे बेईमानों के समर्थन में क्यों खड़ी हो रही है? भाजपा को बताना चाहिए कि गरीबों के हक को लूटकर विदेश भागने वाले नीरव मोदी, ललित मोदी चोर नहीं हैं?

राहुल की सदस्यता खत्म करना तानाशाही उदाहरण

सीएम गहलोत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिंसा का मुद्दा उठाया। इन पर ध्यान देने की जगह भाजपा सरकार राहुल के खिलाफ दमनकारी कदम उठा रही है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना तानाशाही का एक और उदाहरण है। बीजेपी ये ना भूले कि यही तरीका उन्होंने श्रीमती इन्दिरा गांधी के खिलाफ भी अपनाया था और मुंह की खानी पड़ी। श्री राहुल गांधी देश की आवाज हैं जो इस तानाशाही के खिलाफ अब और मजबूत होगी।

डोटासरा बोले- राहुल से डरी केंद्र की मोदी सरकार

इधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। डोटासरा ने ट्वीट किया कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना अराजकता की पराकाष्ठा है। केंद्र की मोदी सरकार डरी हुई है, ये साज़िश इसका प्रमाण है। लेकिन सत्य को ना दबाया जा सकता है.. और ना ही झुकाया जा सकता है। हम सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगे, लड़ेंगे और जीतेंगे।

क्यों खत्म की गई सदस्यता?

बता दें कि सूरत कोर्ट का फैसला आने के 24 घंटे के अंदर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म कर दी गई है। मोदी सरनेम वाले मानहानि मामले में सूरत कोर्ट ने गुरुवार को राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई थी। लेकिन, लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार दोपहर नोटिफिकेशन जारी कर राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें:-राहुल गांधी को लगा करारा झटका, रद्द की गई लोकसभा की सदस्यता, मानहानि मामले में पाए गए थे दोषी

.