होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

BJP नेताओं काे आते है राहुल गांधी के सपने! गहलोत ने पूछा- गांधी परिवार से क्यों इतना डर?

बीजेपी द्वारा गांधी परिवार पर किए जा रहे हमलों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीखा हमला बोला है।
04:00 PM May 21, 2023 IST | Anil Prajapat

Ashok Gehlot : जयपुर। बीजेपी द्वारा गांधी परिवार पर किए जा रहे हमलों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीखा हमला बोला है। सीएम गहलोत ने कहा कि ये लोग गांधी परिवार से क्यों डरते हैं? रात को भी इन्हें राहुल गांधी के सपने आते है। वहीं, सीएम गहलोत ने एक बार फिर पूछा कि आखिर 2000 रुपए का नोट क्यों बंद किया? साथ ही करप्सन के मुद्दे पर बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमारी सरकार ने महाराष्ट्र के बाद राजस्थान में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसी है। इनकी भी कई राज्यों में सरकार है। लेकिन, ये लोग भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने से क्यों घबराते है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि गांधी परिवार के खिलाफ जो ये लोग बयानबाजी करते है। आखिर इन लोगों को इतना डर क्यों लगता है गांधी परिवार से। इतने भारी बहुमत से मोदी जीते है। फिर भी ये लोग गांधी परिवार…और राहुल गांधी…करते रहते है। इन बीजेपी वालों के सपनों में भी राहुल गांधी आते है।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि इन लोगों ने देश की बुनियाद रखने वाले नेहरूजी को भी नहीं बख्शा। बीजेपी वालों ने सोशल मीडिया पर नेहरूजी को लेकर भी छीछालेदर बाते की थी। लेकिन, देश में मोबाइल फोन और इंटरनेट राजीव गांधी की देन है। उनको भी ये मालूम नहीं कि इनका सबका दुरुपयोग बीजेपी वाले इस रूप में करेंगे। जिस रुप में बीजेपी वाले सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाते है और गांधी परिवार के खिलाफ निम्न स्तर का प्रचार करते है। उन्होंने कहा कि आज हम सबने संकल्प लिया है कि कांग्रेस की नीतियों और उनके कार्यों को हम घर-घर तक पहुंचाएंगे। पार्टी के साथ नए नौजवानों को जोड़ेंगे। उनको समझाएंगे कि देश के हित में क्या सही है और क्या गलत है।

भ्रष्टचार के मुद्दे पर ये बोले सीएम गहलोत

भ्रष्टचार के मुद्दे पर सीएम गहलोत ने कर्नाटक में 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार की हार का हवाला देते हुए कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह चुनाव के वक्त कर्नाटक में गली-गली फिरते रहे, लेकिन इनकी जैसी दुर्गति हुई ये किसी छिपा नहीं है। इनको पूछो वास्तव में इनमें ईमानदारी है और कुछ समझ पैदा करने चाहते है तो कर्नाटक में जाकर इनको देखना चाहिए कि वहां क्या हुआ था। राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर है, जो छापे राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो ने डाले है, वो डिपार्टमेंट भी मेरे पास है। उन्होंने कहा कि आज महाराष्ट्र के बाद राजस्थान दूसरा राज्य है, जहां पर सबसे ज्यादा छापे पड़े है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी महाराष्ट्र के बाद हमारे राज्य में दर्ज हुए है। राजस्थान में पिछली सरकार से ज्यादा इस बार भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसी गई है। कर्नाटक में तो इन लोगों की सरकार चली गई है। अब राजस्थान में करप्शन की बात कर ये लोग सरकार को डिस्टर्ब करना चाहते है। लेकिन, ऐसा नहीं होगा। हम पूरी तरह इनको एक्सपोज करेंगे कि तुम पांच साल तक कहा गए थे। विपक्ष में रहकर तुमने क्या भूमिका अदा की है। इनका प्रस्ताव छूठ का पुलिंदा है। ये लोग घबराए हुए है। इनके पास कोई इश्यू नहीं है, इसलिए ये करप्शन की बात करते है। देश के कई राज्यों में बीजेपी की सरकार है। लेकिन, ये लोग भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं करते है। ऐसे में यह तो साफ है कि भ्रष्टाचार को बढ़ा कौन दे रहा है।

सीएम गहलोत ने किया नोटबंदी का जिक्र

मुख्यमंत्री गहलोत ने मीडिया से कहा कि 2000 के नोटों को लेकर बैंक वालों को पता था उन्हें खराब कर दिया। बजरी मामले में सुप्रीम कोर्ट से फैसले में देरी हुई तो हमारी पुलिस करप्ट हो गई। माइनिंग के लोग तो करते ही है ट्रांसपोर्ट के लोग भी खराब हो गए। उसी प्रकार से यह जो नोटबंदी की थी, बैंक के अंदर जाने वालों के लिए पीछे से बैंक के दरवाजे खोले गए थे। आप ले जाओ और 30 परसेंट वहीं रह जाएंगे। बांटलों आपस में देश में यही धंधे चल रहे है। अब देखना 2 हजार के खेल में कितना खेला होगा। नोटबंदी की थी, क्या आतंकवाद खत्म हों ? क्या ब्लैक मनी खत्म हुई?

ये खबर भी पढ़ें:-CM गहलोत का BJP पर तंज-कभी 21वीं सदी की बात पर विपक्ष उड़ाता था हंसी, आज देश में कम्प्यूटर क्रांति्र

Next Article