For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

धारियावाद पीड़ित महिला को सरकारी नौकरी...गहलोत कैबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण निर्णय

राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में सरकार रिपीट कराने की कोशिश में जुटे हुए है। इसको लेकर सीएम अशोक गहलोत के आवास पर तल रही कैबिनेट मीटिंग खत्म हो गई है।
10:10 PM Oct 01, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
धारियावाद पीड़ित महिला को सरकारी नौकरी   गहलोत कैबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण निर्णय

Jaipur News: राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में सरकार रिपीट कराने की कोशिश में जुटे हुए है। इसको लेकर सीएम अशोक गहलोत के आवास पर तल रही कैबिनेट मीटिंग खत्म हो गई है। कैबिनेट मीटिंग के आधे घंटे बाद ही मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक लगभग ढाई घंटा चली है। गहलोत सरकार द्वारा इस कैबिनेट मीटिंग में बड़े फैसले लिए गए है।

Advertisement

आत्मविश्वास से लबरेज सीएम अशोक गहलोत

कैबिनेट मीटिंग में सरकार रिपीट को लेकर सीएम गहलोत आत्मविश्वास से लबरेज दिखे, सीएम गहलोत ने मंत्रियों को संकेत दिए है कि पार्टी 5-5 सर्वे करवा चुकी है, बीजेपी चुनाव में धनबल के हथकंडे अपनाएगी पर कांग्रेस विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।

गहलोत कैबिनेट में हुए कई बड़े फैसले

  • महापुरुषों के नाम पर स्कूल और कॉलेज के हुए नामकरण।
  • बगरू कॉलेज का नाम इंदिरा मायाराम होगा।
  • NTPC को जमीन आवंटित।
  • अक्षय ऊर्जा नीति पर भी बड़ा फैसला।
  • प्राकृत भाषा साहित्य अकादमी गठित।
  • प्लेसमेंट एजेन्सियों से संविदा कार्मिक लेने की प्रथा होगी समाप्त।
  • राजस्थान लॉजिस्टिकल सर्विस डिलिवरी कॉर्पोरेशन का होगा गठन।
  • कार्य प्रभारित कार्मिकों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे।
  • सेवा नियमों में संशोधन।
  • सोलर प्रोजेक्ट के लिए भूमि आवंटन।
  • 80 से अधिक संस्थाओं को सामाजिक, शैक्षणिक विकास के लिए भूमि आवंटन।
  • धरियावद घटना की पीड़िता को मिलेगी सरकारी नौकरी।

.