For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

CM भजन लाल शर्मा विपक्ष पर गरजे, बोले-'कांग्रेस झूठ के दम पर नहीं जीत सकती'

Lok Sabha Elections 2024: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आंध्र प्रदेश के तिरूपति में कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति करने के आरोप लगाए।
05:15 PM May 10, 2024 IST | BHUP SINGH
cm भजन लाल शर्मा विपक्ष पर गरजे  बोले  कांग्रेस झूठ के दम पर नहीं जीत सकती

Lok Sabha Elections 2024 : जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को आंध्र प्रदेश के तिरूपति में भाजपा प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार अभियान के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ के दम पर लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकती है। सूबे के मुखिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लूट, झूठ और परिवारवाद की राजनीति करती है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Politics: ‘बीजेपी से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’ सचिन पायलट का दावा-इस सीट पर BJP की जमानत होगी जब्त!

कांग्रेस के लिए परिवार ही सबकुछ

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और वाईएसआर को परिवार के अलावा कुछ नहीं दिखाई देता। जबकि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 से गरीब कल्याण को प्राथमिकता देते हुए देश के विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने 2014 के बाद राजनीति की परिभाषा को ही बदल दिया है।

पीएम ने देश को आगे बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। राजस्थान में डबल इंजन की सरकार को बने 4 ही महीने हुए है, लेकिन इस बीच जनता से किए वादों को 40 से 45% पूरा कर दिखाया है।

कांग्रेस भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की जननी

भजन लाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की जननी है। यह पार्टी परिवारवाद का एक प्रतीक है। कांग्रेस अपे घोषणा पत्र में किए झूठे वादों के दम पर नहीं जीत सकती। मोदी के सत्ता में आने से पहले कांग्रेस सरकार में जनता आए दिन भ्रष्टाचार और आतंकवादी घटनाओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन जबसे मोदी सरकार आई है कोई ऐसा करने का दुस्साहस भी नहीं कर पा रहा है। हमारी सरकार में दुश्मनों को घर में घुस कर मारा गया कि दोबारा हिम्मत नहीं कर पाए।

यह खबर भी पढ़ें:-Delhi Liquor Scam : सुप्रीम कोर्ट से CM अरविंद केजरीवाल को राहत, 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत

.