होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

CM Bhajanlal का वार…'गांधी परिवार को केवल खुद से प्यार', नेहरु ने किया था चौधरी चरण सिंह से बुरा बर्ताव

नागौर में सीएम भजनलाल शर्मा ने गांधी परिवार पर शब्दवाणों का प्रहार करते हुए कहा कि ये परिवार केवल खुद से ही प्यार करता है।
03:03 PM Feb 10, 2024 IST | BHUP SINGH

Nagaur: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (Bhajanlal sharma) भाजपा के 'गांव चलो अभियान' के तहत शनिवार को नागौर दौरे पर रहे। यहां उन्होंने गांधी परिवार और कांग्रेस पर जमकर वार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। उन्होंने आवाज उठाई तो कांग्रेस ने उनके साथ ऐसा दुर्वव्हार किया था कि दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार तक होने नहीं देना चाह रहे थे।

जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की जब सरकार थी तो चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) ने किसानों के हक की आवाज उठाई तो रातोंरात उनका विभाग चेंज कर छोटा विभाग थमा दिया था। 37 साल बाद भी किसान और किसानों की राजनीति चौधरी चरण सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न के लिए चौधरी चरण सिंह के नाम का ऐलान कर उन्हें भारतीय राजनीति में बड़ा न्याय दिलाया है।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan: बुजुर्गों का आशीर्वाद, किसानों संग चाय पर चर्चा…कुछ ऐसा रहा CM भजनलाल का नागौर दौरा

'नेहरु ने दिल्ली में नहीं होने दिया अंतिम संस्कार'

सीएम भजनलाल शर्मा ने नागौर में गांधी परिवार पर तीखे शब्दबाणों का प्रहार करते हुए कहा कि जब चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ तो कांग्रेस दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार तक नहीं होने दे रही थी। दरअसल, चौधरी चरण सिंह ने कांग्रेस सरकार के समय किसानों के हितों की आवाज उठाई थी। आज से नहीं गांधी परिवार तो शुरुआत से ही केवल अपने परिवार से प्यार करता आया है। वो ही दस्तूर आज भी जारी है।

'किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह'

चौधरी चरण सिंह किसानों नेता थे और उन्होंने हमेशा उनके हित में आवाज उठाई। इसका खामियाजा उन्हें जीते जी नहीं मरने के बाद भी उठाना पड़ा था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। यह चौधरी चरण सिंह ही नहीं देश के सभी किसानों का सम्मान है। क्योंकि कि जीवन भर चौधरी चरण सिंह ने किसान और किसानों के हितों के लिए लड़ाई लड़ी थी। स्वामी नाथन को भी भारत रत्न मिला है। उन्होंने इस नीति पर काम किया था कि किसानों की स्थिति किस तरह सुधर सकती है।

यह खबर भी पढ़ें:-भजनलाल सरकार कम करेगी पेट्रोल/डीजल के दाम…केंद्र के साथ बनाया ये मास्टर प्लान

Next Article