For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

कांग्रेस ने खूब घोटाले किए, अब टिकट के लिए नहीं मिल रहे प्रत्याशी...गजेंद्र सिंह शेखावत की सभा में बरसे CM

10:38 AM Mar 31, 2024 IST | Sanjay Raiswal
कांग्रेस ने खूब घोटाले किए  अब टिकट के लिए नहीं मिल रहे प्रत्याशी   गजेंद्र सिंह शेखावत की सभा में बरसे cm

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। यही कारण है कि आज ऐसी स्थिति बन गई है कि कांग्रेस का टिकट लेने के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं। जिनको टिकट दे रहे हैं, वे मना कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि हारने के लिए हमें क्यों दे रहे हो। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की नामांकन सभा को संबोधित करते हुए किया।

Advertisement

कांग्रेस सिर्फ तुष्टीकरण कर रही थी। गरीबी के नाम पर वोट लिए, लेकिन कभी काम नहीं किया। शनिवार को जोधपुर के पोलो मैदान हुई सभा में भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर और राजसमंद इसका उदाहरण है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा कि सीकर में भी वे उम्मीदवार नहीं ढूंढ पाए। खुद का नाम आया तो मना कर दिया।

सीएम भजन शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले देश की हालत क्या थी यह हम जानते हैं, लेकिन उस समय के 10 से 15 साल युवा को पता नहीं है। आज वह मतदाता बन गया है। उसे जानना जरूरी है कि उस समय भ्रष्टाचार कितना चरम पर था। इस दौरान सभा में मंत्री जोगाराम पटेल, गजेंद्र सिंह खींवसर, कन्हैयालाल चौधरी, जोराराम कुमावत, केके विश्नोई के अलावा विधायक हमीर सिंह भायल, प्रतापपुरी, पब्बाराम विश्नोई, बाबूसिंह राठौड़, अतुल भंसाली, देवेंद्र जोशी व छोटू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कांग्रेस ने नहीं की चरण सिंह की परवाह

सीएम भजनलाल शर्मा ने चुनावी सभा में देश के बड़े जाट नेता रहे चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा कि किसानों की परवाह उन्होंने की थी, लेकिन कांग्रेस ने कभी नहीं की। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किसानों को क्रेडिट कार्ड दिया। पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार किया। एमएसपी की दरें बढ़ाई। सीएम भजन लाल ने कहा कि हमने भी हमारी सरकार बनने के बाद एमसीपी में बढ़ोतरी की है। किसान सम्मान निधि में प्रदेश के किसानों के लिए राशि बढ़ाई है।

विकसित भारत के लिए मोदी को फिर बनाना होगा पीएम

नामांकन सभा को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अलावा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा विधायकों व संगठन के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पीएम नरेद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए हमें उनकी तीसरी बार सरकार बनानी है। शेखावत ने कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि उन्होंने जो मेहनत अब तक की है, उससे अधिक मेहनत करनी है। सभा में पोकरण, फलौदी, लोहावट, शेरगढ, लूणी ओर जोधपुर शहर से कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंचे।

.