For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

निजी डॉक्टर्स की हड़ताल को लेकर CM अशोक गहलोत ने ली हाईलेवल मीटिंग, CS को डॉक्टर्स से बात करने के दिए निर्देश

10:04 PM Mar 25, 2023 IST | Jyoti sharma
निजी डॉक्टर्स की हड़ताल को लेकर cm अशोक गहलोत ने ली हाईलेवल मीटिंग  cs को डॉक्टर्स से बात करने के दिए निर्देश

जयपुर। राजस्थान में राइट हेल्थ को लेकर निजी डॉक्टरों की हड़ताल और प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बेहद गंभीर हैं। इसे लेकर आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने आवास पर चिकित्सा विभाग उच्च अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को डॉक्टरों से बातचीत करने के निर्देश दिए और मुख्य सचिव को भी डॉक्टरों से सीधे बात करने के लिए निर्देशित किया।

Advertisement

जनसेवा को समझकर काम पर लौट जाएं डॉक्टर

अशोक गहलोत ने इस बैठक के जरिए डॉक्टरों से अपील की है कि वह अपने अपने काम पर वापस लौट जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राइट हेल्थ बिल निजी डॉक्टरों को ध्यान में रखकर ही तैयार किया गया है। डॉक्टरों ने जो मांगे मांगी थी, उन्हें इसमें शामिल किया गया है। ऐसे में वे हड़ताल क्यों कर रहे हैं? यह सही नहीं है। विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष की चर्चा के बाद सर्वसम्मति से या बिल पारित हुआ है। गहलोत ने कहा कि आम जीवन खतरे में है। मरीज इलाज के लिए दर-दर ना भटके इसके लिए जरूरी है कि डॉक्टर जनसेवा को समझें और अपने काम पर वापस लौट जाए।

27 मार्च से देशभर में मेडिकल सेवाएं बंद करने का ऐलान

बता दें कि राइट टू हेल्थ को लेकर निजी डॉक्टर लगातार विरोध कर रहे हैं हालांकि बीच में का प्रतिनिधिमंडल सीएम अशोक गहलोत से मिला था और अपनी मांगी उनके सामने रखी थीं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनकी लगभग सभी मांगों पर सहमति भी जता दी थी। उसके बाद भी डॉक्टर्स का आंदोलन जारी रहा।

वहीं अब राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में निजी डॉक्टरों ने 27 मार्च यानी सोमवार को देशभर में मेडिकल सेवाएं बंद का ऐलान किया है। ऐसे में अब राजस्थान ही नहीं देशभर में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि, बिल के विरोध में देशभर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से बंद किया जाएगा।

.