For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

गुजरात में 'आप' की वजह से हारी कांग्रेस- सीएम गहलोत

03:34 PM Jan 06, 2023 IST | Jyoti sharma
गुजरात में  आप  की वजह से हारी कांग्रेस  सीएम गहलोत

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज 4 जिलों के दौरे पर हैं। इसके तहत आज वे बांसवाड़ा पहुंचे। उन्होंने यहां के बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में किसान सम्मेलन में शिरकत की। सीएम गहलोत ने गांगड़तलाई में अपर हाई लेवल कैनाल का शिलान्यास किया।  उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

Advertisement

सरकार की गिनाई उपलब्धियां

यहां पर सीएम ने किसान सम्मेलन में शिरकत की। सीएम ने यहां संबोधन देते हुए कहा कि यहां पर इतनी बड़ी तादाद में किसान आए हुए हैं। जिसके लिए मुझे बहुत खुशी है। सीएम ने यहां पर अपनी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं। इस कार्यक्रम में महेंद्रजीत मालवीय भी मौजूद थे। सीएम ने कहा कि विकास के लिए कांग्रेस ने हर संभव काम किया है।

जनाक्रोश यात्रा बंद की तब होश आया..

सीएम ने बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने किसानों के लिए अलग से बजट पेश किया इस बार युवाओं, बच्चों, छात्रों के लिए बजट ला रहे हैं। हमने हर वर्ग का ध्यान रखा है। जनता के बीच में यह संदेश भी गया है। केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र भारत जोड़ो यात्रा से डर गया है। इसलिए तो कोरोना का बहाना बनाकर उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की बात कही थी, जल्दबाजी अपनी खुद की जनाक्रोश यात्रा को भी बंद कर दिया था।

फिर कुछ देर बाद होश आया कि ये दांव तो उल्टा पड़ गया। उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस की कुछ कमी रही गई लेकिन हमने हिमाचल में इतिहास रचा है। वहां और गुजरात में तो आप ने एजेंडा चलाया था भाजपा को जिताने का। पूरा कैंपेन ही वहां से वापस ले लिया आप ने। भाजपा से उन्होंने सांठगांठ की थी। इसलिए भाजपा गुजरात में जीती है।

.