होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

CM Ashok Gehlot Jaisalmer visit : सीएम ने रामदेवरा के किए दर्शन, तो भिकियाणी में विकास कार्यों का किया शिलान्यास

05:31 PM Sep 02, 2022 IST | Jyoti sharma

CM Ashok Gehlot Jaisalmer visit : प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जैसलमेर के दौरे पर रहे। उन्होंने यहां प्रदेश के सुप्रसिद्ध रामदेवरा के दर्शन किए और चादर चढ़ा कर प्रदेश के अमन-चैन की दुआ मांगी। उन्होंने रामदेवरा को विकास कार्यों की सौगात देते हुए बालिका महाविद्यालय खुलवाने की घोषणा की। गहलोत यहां भक्तों से भी मिले, और उनसे बातचीत की। इसके बाद वे मीडिया से रूबरू हुए।

पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि रामदेवरा (CM Ashok Gehlot Jaisalmer visit) के दर्शन करने से मन को अपार शांति मिलती है। उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का जिक्र करते हुए कहा कि इस खेल ग्रामीणो की छुपी हुईं प्रतिभाएं बाहर आएंगी, उन्हें प्रदेश स्तर पर पहचान मिलेगी। रामदेवरा के दर्शन करने के बाद वे हेलीकॉप्टर से भिकियाण के लिए निकल गए।

उन्होंने भिकियाण में राजकीय महाविद्यालय, अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय भवन तथा पोकरण से राजमथाई वाया जालोड़ा-पोकरण सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

Next Article