For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

इस बच्चे की प्रतिभा देखकर खुश हुए सीएम गहलोत, ट्वीट कर कहा, मेरे दिल को छू लिया…

08:19 PM Mar 09, 2023 IST | Sanjay Raiswal
इस बच्चे की प्रतिभा देखकर खुश हुए सीएम गहलोत  ट्वीट कर कहा  मेरे दिल को छू लिया…

बांसवाड़ा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बच्चे की प्रतिभा से बहुत खुश हो गए हैं। इस बच्चे की प्रतिभा ने सीएम गहलोत का दिल छू लिया है। अब मुख्यमंत्री गहलोत जल्द ही इस बच्चे से मुलाकात करेंगे। दरअसल, बांसवाड़ा के ठिकरिया निवासी अर्जुन शुक्ला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्कैच बनाया है। सीएम गहलोत अर्जुन शुक्ला की प्रतिभा से खुश हुए हैं और उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बच्चे के बारे में जानकारी दी है।

Advertisement

सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा बांसवाड़ा के ठिकरिया निवासी अर्जुन शुक्ला ने मेरा स्कैच बनाया है। इस बच्चे की प्रतिभा ने मेरे दिल को छू लिया है। आशा करता हूं जल्दी ही इस प्रतिभाशाली बालक से मेरी मुलाकात होगी।

बता दें इससे पहले भी सीएम गहलोत अपने फेसबुक अकाउंट पर लोगों से मिलने की जानकारी देते रहे हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बांदीकुई में सर्दियों में अलाव तापा था। उस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने मासूम बच्ची से बात की थी। सीएम गहलोत ने बालिका की स्कूल से जुड़ी हुई ख्वाहिश भी पूरी कर दी थी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सामाजिका सरोकारों के लिए राजस्थान नही बल्कि पूरे देश में जाने जाते हैं। सीएम गहलोत जब भी जिलों का दौरा करते हैं तो वे बुजुर्ग, महिला, पुरुष और बच्चों से बात जरूर करते रहे हैं। सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी लेते है।

बता दें कि गंगानगर के दौरे के दौरान उन्होंने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में एक महिला से जानकारी ली थी। इस दौरान महिला ने ऐसी डिमांड रख दी थी कि प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत सीएम अशोक गहलोत अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। सीएम गहलोत ने खुद के फेसबुक अकाउंट पर एक बुजुर्ग का वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें बुजुर्ग गहलोत से दिल्ली नहीं जाने की बात कह रहा है।

.