For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

महंगाई राहत कैंप : सीएम अशोक गहलोत ने कहा कर्नाटक चुनाव से भाजपा की देश में उल्टी गिनती शुरू

09:54 PM May 05, 2023 IST | Jyoti sharma
महंगाई राहत कैंप   सीएम अशोक गहलोत ने कहा कर्नाटक चुनाव से भाजपा की देश में उल्टी गिनती शुरू

अजमेर। सीएम अशोक गहलोत इन दिनों महंगाई राहत कैंप के अवलोकन करने को लेकर दौरे पर आज राजसमंद के बाद भी अजमेर पहुंचे। यहां उन्होंने  विजय लक्ष्मी पार्क में आयोजित महंगाई राहत कैंप का अवलोकन किया। हर व्यवस्था का जायजा लिया। सीएम अशोक गहलोत ने यहां कार्यक्रम को संबोधित भी किया । अशोक गहलोत ने यहां पर लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड भी बांटे।

Advertisement

महंगाई राहत कैंप को लेकर झूठ फैला रही भाजपा 

अपने संबोधन में अशोक गहलोत भाजपा को घेरते हुए कहा कि महंगाई राहत कैंप को लेकर भाजपा पूरे राज्य में झूठ फैला रहे हैं ताकि लोगों को इसका फायदा ना मिल सके और चुनाव में इसका फायदा उठा सकें। अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा सिर्फ हिंदू मुसलमान की राजनीति करती है, अब उसने बजरंग दल का मुद्दा उठा लिया है यह मुद्दा उठाकर ऐसे जताना चाहती है कि अब देश में महंगाई बेरोजगारी नहीं बल्कि  बजरंग दल ही पूरे देश में रह गया है आप लोग खुद समझिए कि आज देश प्रदेश को जरूरत किसकी है और मुद्दे उठाए जा रहे हैं।

सरकार रिपीट होगी तो और व्यापक योजनाएं मिलेंगी

अशोक गहलोत ने कहा कि शुरू से लेकर आज तक अजमेर में हमारी जनसभा को लेकर हमेशा शिकायत रही है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि यहां पर हमारी जनसभा अच्छी हुई है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि इस बार मेरा मन कहता है कि आप लोग अपना मूड बदल लोगे और राजस्थान का रिवाज कर लोगे हमें दोबारा मौका दोगे। कांग्रेस की सरकार दोबारा रिपीट होगी की होगी तो यही योजनाएं और व्यापक स्तर पर आपको मिल सकेंगी। हम और अच्छे काम कर सकेंगे। क्योंकि सरकार बदलती है तो भाजपा वाले योजनाएं बंद कर देते हैं। अभी जो हमने महंगाई को कम करने के लिए योजनाएं चलाई हैं। भाजपा यह सब बंद कर देगी सा अच्छा काम बेकार चला जाएगा।

कर्नाटक में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू 

कर्नाटक चुनाव को लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि अभी मैं कर्नाटक होकर आया हूं। वह मैंने पार्टी का प्रचार किया। मैंने खुद देखा कि वहां कांग्रेस को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है। भाजपा को तो कोई पूछ भी नहीं रहा। आज देश में भाजपा के चलते कैसे हालात हो रहे हैं। पत्रकार, साहित्यकार, लेखक कोई कुछ भी नहीं लिख पा रहा है। अगर कोई सच बोलता है उसके घर ईडी,सीबीआई, इनकम टैक्स की रेड डाल दी जाती है। आज देश किस दिशा में जा रहा है, किसी को कुछ नहीं पता लेकिन अब आप देखिएगा कि कर्नाटक चुनाव से देश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरु हो जाएगी।

.