होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

कोटा में सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-देश की अर्थव्यवस्था हो रही डांवाडोल

01:42 PM Apr 01, 2023 IST | Sanjay Raiswal

कोटा। राजस्थान के कोटा में कांग्रेस का संभागीय स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से जयपुर से रवाना हुए। सीएम गहलोत सुबह 10.45 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। सीएम गहलोत एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए सीधे उम्मेद भवन पहुंचे। एयरपोर्ट से स्टेडियम जाते समय जेडीबी के सामने हाडोती विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र सांखला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत किया।

सीएम गहलोत उम्मेद स्टेडियम में कांग्रेस का संभागीय स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने मीडिया से कहा, केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से देश में लोकतंत्र खतरे में आ गया है और अर्थव्यवस्था डांवाडोल हो रही है। केंद्र सरकार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई है।

उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लेकर कहा, राहुल गांधी सच बोलने की सजा भुगत रहे हैं। राहुल गांधी ने संसद में अडानी को लेकर जो सवाल उठाए थे। उससे व्यथित होकर मोदी सरकार ने प्रतिशोधात्मक कार्रवाई की है। सदन में राहुल गांधी को बोलने ही नहीं दिया गया। सरकार ED, CBI को विरोधियों के पीछे लगा देती है। केंद्र सरकार नीतियों से आज देश में हालात चिंताजनक है। आप खुद ही देखिए, आज पंजाब में क्या हालात हो रहे हैं ? केंद्र सरकार को इस पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। देशहित में सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट होना चाहिए।

राइट टू हेल्थ बिल को लेकर बोले सीएम गहलोत…

मुख्यमंत्री गहलोत ने राइट टू हेल्थ बिल को लेकर बोलते हुए कहा राइट टू हेल्थ बिल लाने वाला राजस्थान देश में पहला राज्य है। परिवार की 55 प्रतिशत आमदनी घर खर्च में ही चली जाती है। इसीलिए हम लोगों के हितों के लिए यह बिल लाए है। डॉक्टरों को जनता के हित में सोचकर हड़ताल समाप्त करनी चाहिए। अभी तो कानून लागू हुआ है, लागू होना अभी बाकी है। डॉक्टरों को कोई कमी लगती है तो उसमें हम बात कर लेंगे।

Next Article