For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जैसलमेर में इंजीनियर ने खत्म की जीवनलीला, 5 महीने पहले हुई शादी…अब बाथरूम में नल से लटका मिला शव

11:14 AM Jul 28, 2023 IST | Sanjay Raiswal
जैसलमेर में इंजीनियर ने खत्म की जीवनलीला  5 महीने पहले हुई शादी…अब बाथरूम में नल से लटका मिला शव

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में एक सिविल इंजीनियर ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मृतक का पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। यह घटना जैसलमेर के रामगढ़ के पास स्थित गैस तापीय विद्युत गृह की है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, विद्युतघर के सिविल भाग में कार्यरत कनिष्क अभियंता शुभम पुत्र सुरेंद्रसिंह मीणा (26) निवासी अलवर अपने सरकारी क्वार्टर में नवविवाहित पत्नि के साथ रहता था। मृतक की पांच महीने पहले ही शादी हुई थी।

मृतक 10 दिन पूर्व ही अपनी पत्नि को घर छोड़कर आया था। गुरुवार सुबह जब शुभम ड्यूटी पर नहीं आया तो साथी कार्मिकों ने फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। दोपहर लंच के समय फिर फोन किया, लेकिन तब भी फोन नहीं उठाया। यही सोचकर साथी कार्मिक उसके क्वार्टर पहुंचे कि उसकी तबीयत खराब होगी। वहां पहुंचे पर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था।

वहां पहुंचे उनके साथ करने वाले कर्मी पीछे की दीवार फांद कर अंदर गए। वहां जाकर देखा तो शुभम क्वार्टर के बाथरूम में नल से लटका हुआ था। शुभम को फंदे पर लटकता देख साथियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने घटना की सूचना अपने उच्च अधिकारियों की दी।

सूचना पर सभी अधिकारी व कर्मचारी क्वार्टर आगे एकत्र हो गए और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर परिजनों को सूचित किया।

पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

(इनपुट-श्रीकांत व्यास)

.