For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

भरतपुर में CISF जवान की पत्नी ने किया सुसाइड! पीहर पक्ष ने लगाया आरोप कहा-बेटी को मारकर लटकाया

07:54 PM Dec 29, 2023 IST | Sanjay Raiswal
भरतपुर में cisf जवान की पत्नी ने किया सुसाइड  पीहर पक्ष ने लगाया आरोप कहा बेटी को मारकर लटकाया

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में एक महिला के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मृतका सीआईएसएफ जवान की पत्नी है। शुक्रवार को सेवर थाना इलाके की राधा नगर कॉलोनी में महिला ने फंदा लगा लगा लिया। महिला के ससुराल वाले उसे हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

डॉक्टरों की सूचना पर सेवर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतका का आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इधर, मृतका के पीहर पक्ष ने बेटी को मारकर लटका देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि प्रियंका की शादी 3 साल पहले राधा नगर के रहने वाले संजीव से हुई थी। संजीव CISF में तैनात है और नौकरी के कारण बाहर ही रहता है। प्रियंका और उसके ससुराल वालों का छोटी-छोटी बातों को लेकर क्लेश होता रहता था। इसलिए उन्होंने प्रियंका की हत्या कर उसके शव को पंखे से लटका दिया।

कमरे में गए तो लटका मिला शव…

इधर, ससुराल वालों ने कहा कि शुक्रवार सुबह जब प्रियंका के कमरे में गए तो, उसका शव पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद कंट्रोल रूम घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रियंका को तुरंत पंखे से उतारकर आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां प्रियंका को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रियंका की शादी को 3 साल हुए थे, उसके एक बच्चा भी है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.