For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

मुख्यमंत्री गहलोत चोटिल, कमरे में जाते वक्त फिसला पैर, सात दिन आराम की सलाह

सीएम के दोनों पैरों में चोट आई है। चिकित्सकों ने उन्हें 7 दिन के बेड रेस्ट की सलाह दी है। मुख्यमंत्री के अगले सात दिनों के दौरे कैंसिल कर दिए गए हैं।
07:44 AM Jun 30, 2023 IST | Anil Prajapat
मुख्यमंत्री गहलोत चोटिल  कमरे में जाते वक्त फिसला पैर  सात दिन आराम की सलाह

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास स्थिति कार्यालय से अपने कक्ष में जाते हुए फिसल गए। इससे उनकी पैर की अंगुली में चोट आ गई। उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां एक घंटे तक चले ट्रीटमेंट के बाद डिस्चार्ज कर दिया है। सीएम के दोनों पैरों में चोट आई है। चिकित्सकों ने उन्हें 7 दिन के बेड रेस्ट की सलाह दी है। मुख्यमंत्री के अगले सात दिनों के दौरे कैंसिल कर दिए गए हैं। वे अपने सरकारी निवास में ही रहकर कामकाज निपटाएंगे।

Advertisement

उन्होंने शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे मंत्रिपरिषद की बैठक भी बुलाई है। मुख्यमंत्री के चोटिल होने की सूचना पर राज्यपाल कलराज मिश्र सहित अन्य नेताओं ने फोन पर उनकी कुशलक्षेम जानी। वहीं, कई नेताओं और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर मैसेज लिखकर गहलोत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। गहलोत ने खुद भी सोशल मीडिया पर संदेश लिख कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी साझा की और शुभकामनाएं देने वालों का आभार जताया।

इलाज के बाद सीएम अशोक गहलोत अस्पताल से मुख्यमंत्री निवास आ गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी गहलोत के साथ एसएमएस अस्पताल पहुंचे थे। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव बगरहट्टा ने बताया कि मुख्यमंत्री के दोनों पैर के अंगूठों में चोट लगने के कारण उन्हें सात दिन के बेड रेस्ट की सलाह दी है।

ये खबर भी पढ़ें:-CS उषा शर्मा को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन, अगली सरकार तक बनी रहेंगी ब्यूरोक्रेसी की मुखिया

.