होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

दीपावली पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का तोहफा: लगभग 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

09:21 PM Oct 12, 2024 IST | Arjun Gaur

केंद्र की मोदी सरकार के बाद अब राज्य की भजनलाल सरकार ने दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है

केंद्र की मोदी सरकार के बाद अब राज्य की भजनलाल सरकार ने दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है, जिससे लगभग 6 लाख सरकारी कर्मचारी लाभान्वित होंगे ।सरकार के इस फैसले को दीपावली के उपहार के रूप में देखा जा रहा है, जो कर्मचारियों के लिए राहत और खुशी का स्रोत बनेगा।

कर्मचारियों को सीएम का तोहफा
दरअसल, भजनलाल सरकार के इस ऐलान से लगभग 500 करोड़ रुपये अतिरिक्त वित्तीय भार होगा। तदर्थ बोनस पंचायत समिति और जिला परिषद कर्मचारियों को भी देय होगा।बता दें, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राज्य कर्मचारियों को दीपावली के उपहार के रूप में तदर्थ बोनस देने का अनुमोदन कर दिया गया है, जिससे राज्य सरकार के लगभग 6 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। बोनस 30 दिन की अवधि के लिए देय होगा। प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम 6774 रुपये तदर्थ बोनस देय होगा। जिसमें से 75 प्रतिशत राशि नकद तथा 25 प्रतिशत राशि कर्मचारी के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी।गौरतलब है किराज्य सेवा के अधिकारियों को छोड़कर, राज्य कर्मचारियों को, जो राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 के पे-मैट्रिक्स के पे लेवल एल-12 या ग्रेड पे-4800 और उससे कम में वेतन आहरित कर रहे हैं, उन्हें वर्ष 2023-24 के लिए तदर्थ बोनस स्वीकार किया गया है.बता दें कि दो दिन पहले ही केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया था. उसके बाद अब राज्य की भजनलाल सरकार ने भी कर्मचारियों को बोनस के रूप में बड़ा उपहार दिया है।

Next Article