होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Bharatpur: मुख्यमंत्री भजनलाल ने दशहरा पर दिया बड़ा तोहफा, 663 करोड़ की लागत से होंगे ये काम, जानें कहाँ-कहाँ होंगे कार्य

02:21 PM Oct 12, 2024 IST | Arjun Gaur

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर का दौरा किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर का दौरा किया। झील का बाड़ा और कैला देवी माता के दर्शन के बाद उन्होंने शहर का बस से भ्रमण किया, जहां उनके भरतपुर के प्रति लगाव स्पष्ट दिखाई दिया।दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री ने शहर की विभिन्न विकास परियोजनाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभाग स्तर के जिले भरतपुर को नंबर वन बनाने के निर्देश दिए ।

जिले के विधायक एवं अफसरों के साथ सीएम शर्मा सर्किट हाउस से बस में बैठकर रवाना हुए। सबसे पहले उन्होंने आरबीएम अस्पताल के नए भवन में मॉडल देखा। इसके बाद किशोरी महल में किशोरी महल प्लाजा का मॉडल देखा। महल के साइड वाले हिस्से को भी बेहतर तरीके से विकसित करने के निर्देश दिए। यहां उन्होंने राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत से राय-मशविरा करते हुए कहा कि इन्होंने दुनिया देखी है। पूंछरी को भी यह बहुत बेहतर बना रहे हैं। ऐसे ही चीजें भरतपुर में बननी चाहिए।इस दौरान राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेष सिंह, कामां विधायक नौक्षम चौधरी, बयाना विधायक ऋतु बनावत, वैर विधायक बहादुर सिंह कोली, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, धरोहर विकास एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष ओमकार सिंह लखावत, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जिला प्रभारी शुचि त्यागी, आईएएस अधिकारी कुमार पाल गौतम, पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश, जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम का दशहरा गिफ्ट : इन कामों में आएगी तेजी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दशहरे के अवसर पर भरतपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की घोषणा की है, जिससे शहर में तेजी से विकास की गति बढ़ेगी
194 करोड़ 73 लाख स्वीकृत किए हैं काली बगीची चौराहा से बिजली घर और आरबीएम अस्पताल तक फ्लाइओवर के लिए।
99 करोड़ 1 लाख खर्च होंगे हीरादास से कुम्हेर गेट चौराहे तक फ्लाइओवर तक।
200 करोड़ रुपए खर्च होंगे बरसो से त्योंगा तक रिंग रोड पर।
150 करोड़ रुपए से बनेगा लुधावई टोल से तुहिया वाया मुरवारा भांडोर रिंग रोड।

यह भी है प्रस्तावित
5 करोड़ रुपए डीपीआर पर खर्च होंगे भरतपुर-अलवर मार्ग को चार लेन में परिवर्तित करने पर।
4.5 किमी का सडक़ निर्माण बयाना में बाइपास के लिए बिदया से ब्रह्मवाद तक।
342 किमी का ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे ब्यावर से भरतपुर।
3.95 करोड़ खर्च होंगे सेक्टर 13 में।
3 करोड़ खर्च किए जाएंगे एसपीजेड योजना की मुख्य सडक़ चौड़ाईकरण व सौंदर्यीकरण पर।

कहां-क्या देखा मुख्यमंत्री शर्मा ने
नई मंडी : कुम्हेर गेट से हीरादास तक प्रस्तावित फ्लाइओवर एवं विकास कार्यों का निरीक्षण।
काली की बगीची : यहां से शास्त्री पार्क प्रस्ताविक फ्लाइओवर एवं विकास कार्यों का निरीक्षण।
नवीन आरबीएम अस्पताल : भवन निर्माण एवं विभिन्न कार्य
किशोरी महल : लोहागढ़ किले के विभिन्न विकास कार्य।

Next Article