For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बोले सीएम गहलोत, कहा-भाजपा वालों को देश की चिंता नहीं

07:04 PM Feb 27, 2023 IST | Sanjay Raiswal
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बोले सीएम गहलोत  कहा भाजपा वालों को देश की चिंता नहीं

सीकर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सीकर के फतेहपुर और शेखावाटी दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री गहलोत यहां मीडिया से रूबरू हुए। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। सीएम गहलोत ने कहा, डिप्टी सीएम सिसोदिया जैसे कई लोग गिरफ्तार हो चुके है। कई पत्रकार, लेखक और साहित्यकार गिरफ्तार किए जा चुके हैं। देश में यह क्या हो रहा है। यह आम जनता को सोचना होगा। पीएम मोदी और उसके भ्रम में रहेंगे तो यह नुकसान देश का होगा और 1 दिन उनका खुद का भी होगा। भाजपा वालों को देश की चिंता नहीं है। भाजपा वाले धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। इनके द्वारा तानाशाही कानून लागू किए हैं।

Advertisement

सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार

मुख्यमंत्री गहलोत ने जयपुर रवाना होने से पहले ने रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन कामयाब रहा। अधिवेशन में सभी लोगों ने नया संकल्प लिया है। भारत जोड़ो यात्रा की देशभर में चर्चा हो रही है। देश में तनाव और हिंसा का माहौल है। केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। केंद्र सरकार ने गरीब और अमीर के बीच गहरी खाई खोद दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जब बोलता है तो सत्ता पार्टी को ध्यान देना चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य है कि केंद्र सरकार जनता की भावनाओं की कदर नहीं कर रही।

विधायक के बेटे की शादी में की शिरकत

बता दें कि सीएम गहलोत आज सुबह हेलीकॉप्टर से फतेहपुर पहुंचे। यहां से शेखावटी के रोलसाबसर विधायक हाकम अली खान के यहां शादी समारोह में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री गहलोत ने विधायक हाकम अली के पुत्र अब्बास के निकाह कार्यक्रम में शिरकत की। सीएम गहलोत ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और विधायक हाकम अली खान के परिजनों से भी मुलाकात की। सीएम गहलोत के साथ पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद शामिल हुए। सीकर कलेक्टर अमित यादव, सीकर एसपी करण शर्मा, फतेहपुर डीवाईएसपी राजेश विद्यार्थी ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

.