For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

CM गहलोत ने जोधपुर वासियों को दी 139 करोड़ 20 लाख की सौगातें, बोले-'भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है'

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को जोधपुर वासियों को करोड़ों रुपए की सौगातें दी हैं। सीएम ने जोधपुर के सरदारपुरा, सूरसागर, शहर और लूणी विधानसभा क्षेत्र में कुल 139 करोड़ 20 लाख रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर जनता को खुशी दी।
04:19 PM Jul 23, 2023 IST | BHUP SINGH
cm गहलोत ने जोधपुर वासियों को दी 139 करोड़ 20 लाख की सौगातें  बोले  भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को जोधपुर वासियों को करोड़ों रुपए की सौगातें दी हैं। सीएम ने जोधपुर के सरदारपुरा, सूरसागर, शहर और लूणी विधानसभा क्षेत्र में कुल 139 करोड़ 20 लाख रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर जनता को खुशी दी। सीएम की इन सौगातों के बाद जोधपुर के जनप्रतिनिधियों के अलावा यहां की जनता में भी खुशी का माहौल है। सीएम गहलोत ने वर्चुअली जुड़कर जोधपुर में विकास प्राधिकरण, सार्वजनिक निर्माण विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग संबंधी विकास कार्यो का योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान 10 स्थानों पर वर्चुटल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisement

कौनसी विधानसभा को दी कितने करोड़ की सौगातें

मुख्यमंत्री गहलोत ने जोधपुर के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में 66 करोड़ 17 लाख, सूरसागर विधानसभा में 33 करोड़ 34 लाख, शहर विधानसभा क्षेत्र में 38 करोड़ 94 लाख और लूणी विधानसभा क्षेत्र में 75 लाख रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। वर्चुअल जुड़कर गहलोत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के प्रति समर्पित रहना हम सभी का दायित्व है। भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है। हमारी योजनाओं को बंद करने से पता नहीं भाजपा को क्या मिलता है। रिफाइनरी के अलावा जोधपुर के सरकारी कॉलेज और पुलिये का उदाहरण दिया। हमने कभी बदले की भावना से कोई काम बंद नहीं किए है।

यह खबर भी पढ़ें:-जयपुर में महिला से रेप, पति की बुराई कर पड़ोसी ने मिलने बुलाया, अश्लील वीडियो बनाकर किया देहशोषण

1980 से जनता ने दिया खूब प्यार और आर्शीवाद

सीएम ने कहा कि जोधपुर देश का एक मात्र ऐसा शहर है जहां देश के राष्ट्रीय स्तर के उच्च शिक्षण संस्थान है। आयुर्वेद और पुलिस विश्वविद्यालय जैसे संस्थान भी हमारे यहां है। अब मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी और फिटेक यूनिवर्सिटी का तोहफा दिया गया है। 1980 से लगातार जोधपुर की जनता ने खूब प्यार और आर्शीवाद दिया है। रेल से लेकर पानी और अन्य तमाम तरह की सुविधाएं लागू कराने का अवसर मिला है। बिजली, शिक्षा, चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए-नए विकास के नवाचार किए है। स्मार्ट सिटी का भाजपा का सपना आज भी जोधपुर वालों के लिए अधूरा है।

यह खबर भी पढ़ें:-अब तो मुख्यमंत्री गहलोत को जगाने वाले ही सुरक्षित नहीं हैं-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी

काम के मामले में हम भाजपा से बहुत आगे हैं

गहलोत ने वर्चुअली जोधपुर वासियों से रूबरू होते हुए कहा कि हम नए खोलने से लेकर स्कूलों को क्रमोन्नत करने में पूर्व भाजपा सरकार से बहुत आगे हैं। साढ़े चार साल में हमने 300 से ज्यादा कॉलेज खोलने का काम किया है। हमने एमबीएम को डिविजनल यूनिवर्सिटी बनाने का काम किया। दिव्यांग यूनिवसिर्टी महात्मा गांधी के नाम से बनाने के क्षेत्र में प्रयास होंगे। जिला और उपजिला अस्पताल खोलने में कांग्रेस ने भाजपा को काफी पीछे छोड़ दिया है। चिरंजीवी योजना की देशभर में तारीफें हो रही हैं। इस योजना के तहत जोधपुर के साढ़े 5 लाख से अधिक लाभान्वित हुए हैं। लाइव जुड़कर सीएम गहलोत ने लाभार्थियों से बात भी की।

.